RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ भक्ति और आस्था के महासागर में हुआ सम्पन्न राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति से भव्य आयोजन बना ऐतिहासिक

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की मौजूदगी में भक्ति में डूबा रायपुर, हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ हुआ भव्य सम्पन्न श्री जगन्नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ पूरा राजधानी रायपुर

The narad news 24,,,,,,,रायपुर,,,,,,,पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में ऐतिहासिक आयोजन, हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभरायपुर में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ महामंत्र, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह हुए शामिल रायपुर। राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित पावन श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय विराट अखंड हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ रविवार को भक्तिमय वातावरण एवं पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। भक्ति, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति से सराबोर इस आयोजन में प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं महाप्रसाद का पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरा मंदिर परिसर “हरे राम, हरे कृष्ण” महामंत्र के अखंड संकीर्तन से निरंतर गुंजायमान रहा और श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।

इस भव्य धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी विशेष रूप से शामिल हुए। तीनों ही वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने श्री जगन्नाथ महाप्रभु, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, भाईचारा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर हो।

 

महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं तथा युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जनमानस को आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करने वाला महाआयोजन है।

 

इस विराट आयोजन का सफल संचालन श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति रायपुर द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष एवं रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी के नेतृत्व में पूरी आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। पेयजल, भंडारा, प्रसाद वितरण, बैठने एवं पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं ने सराहना की।

 

श्री पुरंदर मिश्रा जी ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ समाज में आध्यात्मिक जागरण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी श्रद्धालुओं, कीर्तन मंडलियों, सामाजिक संगठनों एवं सेवा समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों ने अपनी मधुर संगीतमयी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री राधे कीर्तन मंडली गौरटेक (सरायपाली), बिजेपुर (सांकरा), लिपास पाली झारसुगुड़ा, केन्दुडीही झारसुगुड़ा, हिलीपाली बरगढ़ एवं कुलता बरगढ़ (ओडिशा) की मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों और महामंत्र संकीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विशाल महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी, अनेक विधायकगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रदेशभर से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

दो दिनों तक चले इस भव्य धार्मिक आयोजन ने राजधानी रायपुर को पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और अखंड हरिनाम संकीर्तन की गूंज ने श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था के दिव्य केंद्र में परिवर्तित कर दिया।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker