BREKING NEWSEDUCATIONIED नक्सलियोंकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़जगदलपुरटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागव्यापारशिक्षासुकमास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

शहीद हुए जवानों को दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर ,सुकमा में

Guard of honor given to martyred soldiers in Sukma

THE NARAD NEWS 24,,,,जगदलपुर। नक्सलियों द्वारा सुकमा में किए गए आईइडी विस्फोट में शहीद हुए जवानों को करणपुर कोबरा बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीजीपी अशोक जुनेजा सहित पुलिस और सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों ने कोबरा बटालियन मुख्यालय करनपुर में  शहीदों को अंतिम सलामी देते हुए श्रद्धांजलि दी।

सुकमा जिले के  जगरगुण्डा इलाके में रविवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया था। दरअसल सिलगेर में स्थित सुरक्षा कैंप से 201 कोबरा वाहिनी की एडवांस पार्टी का मुव्हमेंट आरओपी ड्यूटी के दौरान ट्रक एवं बाइक से कैम्प टेकलगुडे़म की ओर जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया।

आईईडी की चपेट में 201 कोबरा वाहिनी का 1 ट्रक आ गया। इसमें सवार चालक एवं सहचालक जवान मौके पर शहीद हो गए। शहीद जवान विष्णु आर केरल के तिरुवनंतपुरम एवं शहीद शैलेन्द्र उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी थे। फिलहाल गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृह प्रदेश के लिए रवाना कर दिया गया है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker