RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी ने 9वें वर्ष किया पॉलीथिन रूपी रावण का दहन, जागरूकता रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

The narad news 24,,,,,रायपुर,,,,,,,20 अक्टूबर 2026। पर्यावरण संरक्षण एवं पॉलीथिन मुक्त समाज के उद्देश्य से ग्रीन आर्मी द्वारा लगातार नौवें वर्ष पॉलीथिन रूपी रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नववर्ष से प्रारंभ हुई इस पहल के माध्यम से संस्था ने जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मणपारा चौक स्थित दुर्गा पंडाल में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात रैली ब्राह्मणपारा चौक से बैस गली स्थित हनुमान मंदिर होते हुए कंकाली तालाब पहुँची। कंकाली माता मंदिर में दर्शन के साथ वर्ष में केवल एक बार दशहरा के अवसर पर खुलने वाले देवी शस्त्रागार में देवी के पवित्र शस्त्रों के दर्शन किए गए। इसके बाद रैली सुहागा मंदिर होते हुए आजाद चौक पहुँची, जहाँ पॉलीथिन रूपी रावण का दहन किया गया।

 

रैली में **पॉलीथिन बंद करने की अपील लिखी तख्तियाँ,एवं पॉलीथिन से निर्मित रावण** लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इनके माध्यम से पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाते हुए कपड़े एवं कागज के थैलों के उपयोग का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में ब्राह्मणपारा वार्ड के स्थानीय पार्षद **श्री अजय साहू** मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

**प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री अमिताभ दुबे ने कहा** कि पॉलीथिन रूपी रावण दहन का उद्देश्य लोगों को पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है।

 

**रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा ने कहा** कि पॉलीथिन पर्यावरण और पशुओं के लिए गंभीर खतरा है। प्रत्येक नागरिक को पॉलीथिन छोड़कर कपड़े एवं कागज के थैले अपनाने चाहिए।

 

**प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री शशिकांत यदु ने कहा** कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जिम्मेदारी है। पॉलीथिन रूपी रावण दहन के माध्यम से समाज को पॉलीथिन मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया है। जनभागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

 

ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ वर्षभर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती है। संस्था ने नागरिकों से पॉलीथिन का उपयोग छोड़ने और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker