RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकशिक्षासांसदस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में निकली सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आभार रैली, जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत

राजा मोरध्वज की नगरी को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की गई घोषणा, बृजमोहन अग्रवाल ने कहा - समय आने पर देंगे किसी एक पद से इस्तीफा

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,,,रायपुर लोकसभा के नव निर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल जीत के बाद पहली बार आज आरंग पहुंचे। आरंग विधानसभा के विधायक गुरू खुशवंत साहेब के नेतृत्व आभार रैली निकाली गई। इस दौरान सर्व समाज और कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन अग्रवाल का जगह-जगह लड्डुओं और फूलों से तौलकर उनका स्वागत किया। रैली के बाद विधायक कार्यालय के पास आयोजित सभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आमजनता को संबोधित किया। इसके पहले सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ऐतिहासिक जीत के लिए मंच से आरंग विधानसभा के सभी नागरिकों को आभार प्रकट किया। सांसद ने राजा मोरध्वज की नगरी को पर्यटन के रूप में विकसित करने का भी ऐलान किया।

इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आरंग विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता जनता ने विधायक के नेतृत्व में एक बड़ी बहुमत उन्हें दिलाई है, जिसके लिए मै आभारी हु । उन्होंने कहा कि, केंद्र के मोदी सरकार की जो भी योजनाएं हैं, अब उनके माध्यम से आरंग विधानसभा में छत्तीसगढ़ सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं से भी विकास किया जाएगा। बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद या फिर विधायक पद से इस्तीफा देने के सवाल पर कहा कि, जब समय आएगा तब किसी एक पद से भी इस्तीफा देंगे। उन्होंने इशारों इशारों में कहा कि, केंद्र ने एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें सांसद बनाया है, इसलिए केंद्रीय नेतृत्व जो चाहेंगे वही वह करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि, यह मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र है कि यदि कोई विधायक नहीं है फिर भी उन्हें 6 महीने तक मंत्री बनाया जा सकता है। अंत में उन्होंने कहा कि, रायपुर मेरा घर है और छत्तीसगढ़ मेरा परिवार है, और एक विकसित छत्तीसगढ़ का सपना है। जिसे हम पूरा करेंगे।

 

दौरान आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद आरंग विधानसभा में और भी तेजी से विकास कार्य होंगे। छत्तीसगढ़ में मंत्री रहते हुए उनका आरंग क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है। अब केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। उन्होंने राजा मोरध्वज की नगरी आरंग को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर बृजमोहन अग्रवाल का आभार जताया है |

इस अवसर पर अशोक बजाज, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, श्याम नारंग, संजय ढीढी सहित आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीजेपी के तीनों मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button