BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

सूरजपुर की घटना के अपराधी को कांग्रेस से जोड़ना सरकार की साजिश

अपराधी कांग्रेस के किसी मोर्चा, प्रकोष्ठ विंग का सदस्य नहीं है

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/14 अक्टूबर 2024। सूरजपुर की घटना के अपराधी को कांग्रेस से जोड़ना सरकार की साजिश है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस घटना के अपराधी कुलदीप साहू का कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है वह कांग्रेस के किसी भी विंग, मोर्चा प्रकोष्ठ का किसी भी स्तर का पदाधिकारी, कार्यकर्ता नहीं है। प्रदेश में बढ़ते हुये अपराधों को रोक पाने में नाकाम सरकार अपराधों से ध्यान हटाने इस प्रकार का षड़यंत्र कर रही है। भाजपा राज में अपराधी इतने बेलगाम और अराजक हो चुके है कि पुलिस के आरक्षक के घर पर घुसकर उसकी पत्नी की हत्या कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है क्रूर और भयानक घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को सबक सिखाने के बजाय सरकार इसमें राजनैतिक पुर खोज रही है। कांग्रेस का मानना है अपराधी के साथ अपराधियों के जैसे कानून सम्मत बर्ताव किया जाना चाहिये, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिये। अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, यह सुनिश्चित करना पुलिस और सरकार का काम है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपराधी का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। उसका न्याय यात्रा का फर्जी पास सरकार के इशारे पर प्रचारित किया जा रहा है। न्याय यात्रा के पास का फार्मेट पूर्व निर्धारित था तथा सूचीबद्ध पदाधिकारियों को ही स्थायी यात्री, व्यवस्था संबंधी पास जारी किया गया था।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker