RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है सुशासन सरकार, 15 नवंबर से शुरू होगा धान खरीदी महाअभियान : पुरन्दर मिश्रा

₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी, अन्नदाताओं के सम्मान को समर्पित साय सरकार : पुरन्दर मिश्रा

 

 

 

 

 

 

The narad news 24,,,,,रायपुर,,,,। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के सम्मान, समृद्धि और खुशहाली के लिए निरंतर संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में 15 नवंबर 2026 से प्रदेशभर में धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ होने जा रहा है।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अन्नदाताओं के परिश्रम और उनके योगदान का सम्मान करते हुए किसानों से ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का निर्णय लिया है। यह निर्णय किसानों की आर्थिक मजबूती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करने वाला है।

 

उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक आईडी युक्त विगत वर्ष पंजीकृत सभी किसानों को धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों की शुरुआत से किसानों को अपनी उपज बेचने में और अधिक सुविधा मिलेगी तथा उन्हें अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी।

 

श्री मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार की किसान हितैषी नीतियां प्रदेश के अन्नदाताओं के जीवन में खुशहाली लाने के साथ ही छत्तीसगढ़ को कृषि समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि अन्नदाता का सम्मान, किसान की समृद्धि और गांवों का विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। सुशासन सरकार किसानों के विश्वास पर खरा उतरते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button