BREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSक्राइमछत्तीसगढ़देशहादसा

रायपुर एयरपोर्ट के बाहर ​बाल खींचकर युवती को पीटा:ट्रेवल्स कंपनी से जुड़ी 7 लड़कियों समेत 8 अरेस्ट

THE NARAD NEWS24……………………….छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पर पैसेंजर बैठाने को लेकर टैक्सी कंपनियों की महिलाकर्मियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज कर 8 आरोपियों को अरेस्ट किया है।

मंगलवार की शाम एयरपोर्ट के बाहर जब यात्री पहुंचे तो उन्हें अपनी-अपनी कंपनी की गाड़ियों में बैठाने के लिए युवतियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक लात-घूसों की बारिश होती रही।

करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहा।
करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहा।

एक साथ टूट पड़ीं पांचों युवतियां

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे बवाल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।​​​​​​ साफ दिख रहा है कि युवतियों ने पीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी है, जिनमें राहुल ट्रेवल्स लिखा हुआ है। इसी ट्रेवल्स में काम करने वाली 5 युवतियां दूसरी कंपनी की एक युवती पर एक साथ टूट पड़ीं।

पांचों ने घेरा बनाया और फिर युवती को बाल पकड़कर जमकर पीटा। इस बीच पीडि़त खुद को बचाने की कोशिश करती रही। एक अन्य युवती भी बीच बचाव की को​शिश करती नजर आई।

पुलिस ने विवाद के बाद ट्रेवल्स कंपनी की महिलाकर्मियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने विवाद के बाद ट्रेवल्स कंपनी की महिलाकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

FIR के बाद 8 आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान WTI ट्रेवल्स की ऐश्वर्या तारक, पूजा साहू, सुष्मिता, सुभाष मिश्रा और राहुल ट्रेवल्स की प्रीति बर्मन, अमीषा बर्मन, मनीषा यादव और अंजू बर्मन के रूप में हुई है।

7 लड़कियों और एक पुरुष पर मारपीट का आरोप है।
7 लड़कियों और एक पुरुष पर मारपीट का आरोप है।

पहले भी हो चुके हैं कई विवाद

इसी साल सितंबर महीने की शुरुआत में रायपुर एयरपोर्ट के टैक्सी संघ के सदस्यों और निजी कैब संचालकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भी पैसेंजर बैठाने को लेकर मारपीट की घटनाएं थम नहीं रही हैं।

रद्द है राहुल ट्रेवल्स का लाइसेंस

निजी टैक्सी और कैब संचालकों के बीच विवाद को लेकर रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर प्रवीण जैन ने बताया कि राहुल ट्रेवल्स नाम की कंपनी का लाइसेंस रद्द हो चुका है, जिसे लेकर कोर्ट में ये मामला चल रहा है। टैक्सी वालों के बीच विवाद की सूचना माना पुलिस को दी गई। इस बार सीनियर पुलिस अफसरों को भी जानकारी दी गई।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker