IED नक्सलियोंआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारबधाई शुभकामनाएंरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

आरंग विधानसभा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से 4.35 करोड़ की सौगात,,विधायक गुरु खुशवंत साहेब

4.35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सौगात क्षेत्र के विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब के अथक प्रयासों का परिणाम है

 

 

The Narad News 24,,,,,,आरंग विधानसभा क्षेत्र को नव वर्ष पर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से 4.35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सौगात क्षेत्र के विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब के अथक प्रयासों का परिणाम है।

 

गुरु खुशवंत साहेब ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा, “आपने मुझे विधायक के रूप में चुना है, यह पद और यह राशि आपकी है। मेरा प्रयास हमेशा क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने का रहेगा।”

 

इस निधि से आरंग में कई बड़े कार्य होंगे:

 

करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से नए स्कूल भवन का निर्माण, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।

03 महतारी सदन का निर्माण, जो महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

गुरु खुशवंत साहेब ने यह भी कहा कि इन विकास कार्यों से आरंग क्षेत्र में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के स्तर पर सुधार होगा। यह प्राधिकरण की एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

 

गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए यह वादा किया कि क्षेत्र के हर व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उनके प्रयास अनवरत जारी रहेंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker