BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

कृषक उन्नति योजना’ को और अधिक बेहतर बनाना किसानों की समृद्धि और कृषि सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर : किरण देव

प्रदेश भाजपाध्यक्ष श्री किरण देव ने कृषक कल्याण समेत कैबिनेट के सभी निर्णयों पर प्रसन्नता जतायी। किया मुख्यमंत्री का आभार

The narad news 24,,,,,​रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने राज्य सरकार की मंत्रिपरिषद द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026 में ‘कृषक उन्नति योजना’ और अधिक बेहतर बनाने के निर्णय का स्वागत किया है। श्री देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं समूचे मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के अन्नदाताओं के हित में लिया गया दूरदर्शी और ऐतिहासिक फैसला बताया।

​भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सदैव किसानों के कल्याण और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कटिबद्ध रही है। मंत्रिपरिषद द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी सुनिश्चित करने के साथ-साथ योजना के अंतर्गत धान फसल पर आदान सहायता राशि को ‘प्रति क्विंटल के स्थान पर प्रति एकड़’ के मान से प्रदान करने का निर्णय प्रदेश के लाखों किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। श्री देव ने कहा कि इस नीतिगत निर्णय से न केवल किसानों को प्रत्यक्ष प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि ​फसल विविधीकरण को गति मिलेगी। किसान पारम्परिक खेती के साथ-साथ अन्य लाभकारी फसलों की ओर प्रेरित होंगे। समय पर और उचित अनुपात में सहायता राशि मिलने से किसानों की आय में ठोस वृद्धि होगी और उनका सामाजिक व आर्थिक स्तर मजबूत होगा। किसान उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि यंत्रीकरण और आधुनिक तकनीकों में अधिक निवेश करने में सक्षम बनेंगे, जिससे प्रति एकड़ उत्पादकता बढ़ेगी।

 

श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार गाँव, गरीब और किसान के उत्थान के लिए ठोस कदम उठा रही है। यह निर्णय साबित करता है कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करके दिखाती है। उन्होंने कृषक कल्याण समेत सभी 19 जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिपरिषद के प्रति आभार व्यक्त किया।

————————

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button