EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकैबिनेट मंत्रीखेल मंत्री टंकराम वर्माछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़नगर निगम नगर पालिकारायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

750 दिव्यांगों के उम्मीद की किरण बना नारायण सेवा संस्थान का निःशुल्क शिविर मुख्य अतिथि  मंत्री टंकराम वर्मा  विशिष्ट अतिथि विधायक  मोती लाल साहू,रायपुर महापौर मीनल चौबे शामिल हुए 

छ.ग.प्रदेश के ..... दिव्यांगों का लिया माप और... ऑपरेशन के लिए चयनित

 

 

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर, 13 अप्रैल।। नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को रायपुर के जैन दादा बाड़ी में निःशुल्क ऑपरेशन जांच-चयन और नारायण लिंब व केलिपर्स माप केम्प आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा मंत्री टंकराम वर्मा और विशिष्ट अतिथि विधायक ग्रामीण मोती लाल साहू,रायपुर महापौर मीनल चौबे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष दीपक मस्के, निशक्तजन एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, समाजसेवी अशोक भट्टर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर दिव्यांगों, उनके परिजनों और रायपुर के सम्मानित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए टंकराम वर्मा ने कहा मैं संस्थान की सेवाएं देखकर अभिभूत हूँ।

दिव्यांगों को मदद के लिए आगे आने पर संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल और पूरी टीम का अभिनंदन करता हूँ। नारायण सेवा संस्थान के दिव्यांग एवं नारी सशक्तिकरण के कार्य समाज और सरकार के लिए उल्लेखनीय है। अवश्य ही विकसित भारत और स्वस्थ समाज का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने संपूर्ण छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के हितार्थ नारायण सेवा संस्थान को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

विधायक मोतीलाल साहू ने कहा संस्थान दिव्यांगों को शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जो प्रयास और कार्य कर रही हैं यह अनुकरणीय है। प्रशासन दिव्यांगों को मजबूत बनाने और नारायण सेवा संस्थान तक पहुँचाने के लिए सेतु की भूमिका निभायेगा।

विजिट के दौरान अतिथियों ने शिविर में आये दिव्यांगों के उदगार सुने और डॉक्टर टीम से उपचार और लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया भी जानी।

प्रारम्भ में संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने मुख्य अतिथियों और मंचासीन अतिथियों का मेवाड़ की परंपरा अनुसार अभिनंदन किया। साथ ही अग्रवाल ने संस्थान की निःशुल्क सेवाएं ऑपरेशन,नारायण लिम्ब लगाना, 5000 लोगों को रोज भोजन करना,आर्थिक रूप से असमर्थ 600 मजदूरों के बच्चों के लिए निःशुल्क नारायण चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल चलाना, सैकड़ो दिव्यांगों को स्वरोजगार के कंप्यूटर, मोबाइल, सिलाई, मेहंदी का प्रशिक्षण देना और उनका सामूहिक विवाह कर घर बसाने जैसे अनेक प्रकल्पों की जानकारी दी।

उन्होंने आज के केम्प की जानकारी देते हुए कहा इस शिविर में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र व झारखंड के विभिन्न स्थानों से रोगी आये। बच्चे,वयस्क,वृद्ध और महिलाओं के सभी आयु वर्ग से दिव्यांग ने केम्प का लाभ उठाया। निदेशक वंदना अग्रवाल ने केम्प रिपोर्ट बताते हुए कहा आज शिविर में 560 से अधिक दिव्यांग आए है जिन्हें संस्थान डॉक्टर व पीएंडओ टीम ने देखा और दिव्यांगों का नारायण लिंब हाथ -पैर और जन का केलिपर्स लगाने के लिए मेजरमेंट लिया। करीब 50 दिव्यांग रोगियों का चयन शल्य चिकित्सा हेतु किया गया। इन सभी का निःशुल्क ऑपरेशन होगा। वंदना अग्रवाल ने कहा कास्टिंग और मेजरमेंट के लिए चयनित दिव्यांगों को करीब 2 से 3 माह बाद नारायण लिम्ब पुनः रायपुर में शिविर कर पहनाए जाएंगे। संस्थान द्वारा निर्मित ये नारायण लिंब गुणवत्ता युक्त है और वजन में हल्के हैं। उपयोग में टिकाऊ रहेंगे। सभी रोगियों को संस्थान की ओर से निःशुल्क भोजन, चाय, अल्पाहार प्रदान किया गया। संस्थान की 40 सदस्य टीम ने सेवाएं दी।

नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक,शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके है। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्टृपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान अब तक 40 हजार से अधिक कृत्रिम अंग लगा चुका है। संस्थान छत्तीसगढ़ के लाखों दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए प्रयास करेगा। स्थानीय दानीजनो के सहयोग से यह संभव होने की उम्मीद है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker