पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने विभिन्न जगहों में पहुंचकर जोत जवारा सांग बाना और विसर्जन झाकियों का भव्य स्वागत किया
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने विभिन्न जगहों में जोत जवारा और विसर्जन में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

The Narad News 24,,,,,,रायपुर। आज रामनवमी के पावन अवसर में रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न जगहो में पुष्प वर्षाकर माता के जोत जवारा सांग बाना और विसर्जन झाकियों का भव्य स्वागत कर आशीर्वाद लिया।
आज रायपुर शहर के सभी जगहों से आने वाले विसर्जन हेतु ज्योत ज्वारा का कंकाली पारा में मंच लगाकर जोत जवारा सांग बाना और भव्य झाकियों का स्वागत किया गया है।
इस अवसर में बहुत ही उत्साह के साथ मनमोहक झांकियां के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा माता की सेवा की गई और समिति के सदस्यों के द्वारा पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का उत्साहित होकर भव्य स्वागत भी किया।
इस अवसर में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा पूरे क्षेत्र में भव्यता से जिस प्रकार सांग बाना और झांकियां के माध्यम से आज माता जी का नौ दिन पूजा पाठ कर विसर्जन किया गया वह बहुत ही सुंदर है नवरात्रि महापर्व शक्ति और भक्ति का प्रतीक है इसमें माता दुर्गा जी का अलग-अलग रूपो में शक्ति और भक्ति के साथ श्रद्धालु भक्तजन उत्साह पूर्वक जोत जवारा सांग बाना के साथ उत्साह और उमंग में बहुत ही सुंदर तरीके से जस गीतों के साथ ज्योत ज्वारा का विसर्जन किया, वैसे तो नवरात्रि को पूरे भारत देश में मनाया जाता है लेकिन छत्तीसगढ़ में लोगों का भक्ति भाव और उत्साह देखने लायक रहता है।
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनू यादव, अमित शर्मा, आदित्य नाग, विजय पाण्डे,राजेश बघेल, सोनू साहू, संदीप सिरमौर, रजत चौधरी, पप्पू साहू,भारी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु गण उपस्थित होकर माता की सेवा किया।


