RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश नड्डा जी के जांजगीर आगमन को लेकर हाई लेवल बैठक, भव्य जनसभा की व्यापक तैयारियां

जांजगीर-चाम्पा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के आगमन की तैयारियां भाजपा नेताओं ने किया निरीक्षण

 

The narad news 24,,,,,,,,,,,रायपुर। जांजगीर-चाम्पा जिले में 22 दिसंबर को माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश नड्डा जी के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, जनसहभागिता एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

सुबह 11 बजे जांजगीर के खोखरा पुलिस ग्राउंड में 50 हजार से अधिक की क्षमता वाले विशाल मैदान में माननीय श्री नड्डा जी एक भव्य आम जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “जनादेश पर्व” के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री नड्डा जी करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए शासन-प्रशासन एवं भाजपा संगठन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जांजगीर शहर को भगवामय रूप में सजाने की जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपी गई है।

 

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश चौधरी, सभी मंत्रीगण, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, निगम-मंडल अध्यक्ष, संभाग एवं जिला प्रभारी, सभी जिलाध्यक्ष तथा भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही महतारी दीदी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति आभार प्रकट करेंगी तथा जिले भर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

 

इस विशाल आयोजन और आयोजन की तैयारियों के निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा नेताओं ने कहा वरिष्ठ भाजपा नेता और श्री बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री रामू रोहरा ने कहा कि माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जगतप्रकाश नड्डा जी का जांजगीर आगमन पूरे बिलासपुर संभाग के लिए गौरव का विषय है। विष्णुदेव साय सरकार के दो वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के जो कार्य हुए हैं, यह जनसभा उसका उत्सव है। संभाग के सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि यह जनादेश पर्व केवल सरकार की उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। श्री नड्डा जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

 

खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों ने नई गति पकड़ी है। खनिज, उद्योग, रोजगार और अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। जांजगीर की धरती से करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण निश्चित ही क्षेत्र के भविष्य को मजबूत करेगा।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से किए गए हर वादे को प्राथमिकता के साथ पूरा किया है। दो वर्षों में राज्य ने स्थिरता, पारदर्शिता और विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। श्री नड्डा जी की जनसभा इस विश्वास को और सुदृढ़ करेगी।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष जांजगीर-चाम्पा अंबेश जांगड़े ने कहा कि जांजगीर जिला इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। जिले के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं आमजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम जांजगीर के विकास और भाजपा संगठन की मजबूती का प्रतीक बनेगा।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker