RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

आबकारी मंत्री ने चढ़ावा के लिये नवनियुक्त उपनिरीक्षको की पदस्थापना आदेश को रद्द किया

 

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर/23जनवरी 2026/पीएससी से चयनित आबकारी उप निरीक्षकों की पदस्थापना आदेश तीन घण्टा में निरस्त होने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा आबकारी मंत्री ने चढ़ावा के लिए आबकारी उप निरीक्षकों की पदस्थापना आदेश को तीन घण्टा के भीतर निरस्त कर दिया।विभागीय मंत्री और कमिश्नर की लड़ाई में नवनियुक्त उप निरीक्षक परेशान हो रहे है।जबकि शासन के नियमानुसार तृतीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी की पहली पोस्टिंग करने कमिश्नर सक्षम अधिकारी है तो क्या विभागीय मंत्री को नियमों की जानकारी नही है?जब 12 दिसम्बर 2025 को शासन ने पदस्थापना आदेश दिया है फिर मंत्री को क्या आपत्ति है?कमिश्नर विभागीय सचिव से अनुमोदन लेने की जानकारी दे रहे फिर सचिव इंकार क्यो कर रहे है?इसकी जांच होनी चाहिये?

प्रदेश काँग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा आबकारी मंत्री के द्वारा पदस्थापना आदेश को निरस्त करना बड़ी लेनदेन कर मनमाफिक पोस्टिंग देने की षड्यंत्र की ओर ईशारा कर रही है।भाजपा सरकार का मूल काम कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार करना।चाहे वो ट्रांसफर पोस्टिंग हो या विभागीय काम बिना मोटी रकम दिये बिना होती नही है। भाजपा सरकार में बड़ी अजीब स्थिति है।

 

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा आबकारी उप निरीक्षकों की पदस्थापना आदेश को रद्द करने की आदेश को तत्काल रद्द किया जाये।उपनिरीक्षकों की पदस्थापना पहली आदेश के अनुसार जिलों में किया जाये।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker