BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र – दीपक बैज

कल प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर/18 जुलाई 2025। ईडी के कार्यवाही के विरोध में रणनीति बनाने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं एवं विधायको की महत्वपूर्ण बैठक 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित की गई है।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी पूर्व मंत्री एवं नेतागण, विधायकगण उपस्थित रहेंगे।

 

 

रायपुर/18 जुलाई 2025। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही को कांग्रेस ने भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह लड़ाई छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटने वालो तथा छत्तीसगढ़ की संपदा को बचाने वालों की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार राज्य के जल, जंगल, जमीन सहित खनिज संपदा कोयला की खदानें तथा आयरनओर की खदानें अडानी को सौंप रही है। कांग्रेस इसका हर स्तर पर मुखर विरोध कर रही है। तमनार में अडानी समूह के इशारे पर जंगल की कटाई की जा रही है जिसका कांग्रेस ने विरोध किया। मैं स्वयं और भूपेश बघेल एवं विधायक साथी उस कटाई का विरोध करने गये थे। भूपेश बघेल एवं कांग्रेस के विधायक तमनार वन कटाई के मामले को विधानसभा में उठाने वाले थे इसीलिये अडानी के इशारे पर ईडी ने भूपेश बघेल के यहां छापेमारी किया उनके पुत्र को षड़यंत्रपूर्वक गिरफ्तार किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचना तथा उनके पुत्र की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध है, जो साफ दिख रहा है। अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा। भाजपा और अडानी के संगठित लूट को कांग्रेस बेनकाब करेगी।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker