छत्तीसगढ़राजनीति

विनोद वर्मा के बेटों-बहनोई से ED की पूछताछ:CM के OSD खुद दफ्तर लेकर पहुंचे; कहा- कल पत्नी को लेकर आऊंगा, नहीं टूटेगा हौसला

THE NARAD NEWS24………………………..रायपुर में ED ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के बाद उनके दोनों बेटों और बहनोई को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया है। विनोद वर्मा बुधवार को खुद अपने बेटे पुनर्वसु, तथागत और बहनोई तुकेंद्र वर्मा को साथ लेकर राजधानी के पुजारी पार्क इलाके में स्थित ED के दफ्तर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उनकी पत्नी को भी बुलाया गया है और वे उन्हें लेकर जाएंगे।

वर्मा ने कहा कि बच्चों को जिस तरह स्कूल छोड़ने जाता था, वैसे ही आज बच्चों को ED दफ्तर छोड़ने आया हूं। उन्होंने कहा कि पूछताछ में हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। बस जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। ED ने मुख्यमंत्री के सलाहकार वर्मा और सीएम के दो ओएसडी के यहां 23 अगस्त को छापा मारा था। इसके बाद 28 अगस्त को उन्हें पूछताछ के लिए ED कार्यालय बुलाया गया था अब बेटों को बुलाया है।

बेटों को ED दफ्तर छोड़ने के बाद विनोद वर्मा ने ये ट्वीट किया है।

भूपेश जी और उनकी टीम के हौसले नहीं तोड़ सकती
ईडी ने अब मेरे परिवार को बुला लिया है। मैं दोनों बेटों पुनर्वसु, तथागत और बहनोई तुकेंद्र वर्मा को ED के दफ्तर छोड़ आया हूं। कल मेरी पत्नी जया को बुलाया गया है। केंद्र सरकार के इशारे पर एजेंसियां चाहे जो कर ले वे @bhupeshbaghel जी और उनकी टीम के हौसले नहीं तोड़ सकती।

वर्मा ने आरोपों को किया था खारिज
छापे के बाद विनोद वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर ED के सारे आरोपों को सिरे से खारिज किया था। उन्होंने ED की छापेमारी का आधार एक मैगजीन में छपी मनोहर कहानी को बताया है। ऑनलाइन गेमिंग ऐप के मामले में गिरफ्तार आरोपी चंद्र भूषण वर्मा से अपने संबंधों को सिरे से खारिज किया। साथ ही ED की कार्रवाई को डकैती बताया है।

ससे पहले वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर अपने उपर लगे सारे आरोपों को खारिज किया था।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker