RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

गुरु खुशवंत साहेब जी के अथक प्रयासों से आरंग विधानसभा क्षेत्र को मिल रही लगातार एक के बाद एक विकास कार्यों की सौगात

सड़क, सुविधा और समृद्धि की श्रृंखला: गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रयासों से आरंग को एक और मंजूरी

The Narad news 24,,,,,,,,,,,,,,,,आरंग | रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और विकासोन्मुखी नीतियों के अंतर्गत आरंग विधानसभा क्षेत्र को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। आरंग विधानसभा के चकवे से परसदा मार्ग के 2.00 किलोमीटर लंबाई के सड़क निर्माण कार्य को राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह कार्य वर्ष 2024–25 के बजट में शामिल है, जिसके लिए ₹217.53 लाख (दो करोड़ सत्रह लाख तिरेपन हजार रुपये) की स्वीकृति दी गई है। यह सड़क मूलभूत न्यूनतम सेवा के अंतर्गत ग्रामीण सड़क निर्माण के रूप में विकसित की जाएगी, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री अरुण साव जी तथा वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब और किसानों के हित में निरंतर ठोस निर्णय ले रही है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी द्वारा लोक निर्माण विभाग को नई गति दी जा रही है और वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के कुशल वित्तीय प्रबंधन से विकास कार्यों को मजबूती मिल रही है। आरंग विधानसभा के लिए यह सड़क स्वीकृति जनसुविधा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि इस मार्ग के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी, बल्कि कृषि, व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी। भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि विकास अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे, और आरंग विधानसभा इस सोच का सशक्त उदाहरण बन रही है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker