विधायक पुरंदर मिश्रा की सक्रियता से क्षेत्र में विकास को मिल रही रफ्तार
Due to the activism of MLA Purandar Mishra, development is gaining momentum in the area.

*
The Narad News 24,,,,,,रायपुर। कहते है अगर जनप्रतिनिधि सही हो तो क्षेत्र की विकास गति में कमी नहीं होती कुछ यही देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर के उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा द्वारा, वे प्रतिदिन वार्डों का भ्रमण कर लोगों की समस्याआें को सुनकर तत्काल निराकरण कर रहे हैं।

लोग उन्हें किसी भी वक्त बुलाते है तो वो उनके बीच उपस्थित हो जाते है। इसी क्रम में प्रातः अवंति विहार वार्ड के निवासियों द्वारा उन्हें कविता नगर एवं गीतांजलि नगर से अवंती विहार तरफ जाने वाली नाला के विषय में बताया गया जिसमें नाले का पानी अधिक भराव के चलते एक्स्प्रेस वे में आ जाता है। जिससे वहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने लोगों से संवाद करने उनकी समस्याओ को ध्यान से सुना और संबन्धित जोन के अधिकारियों को मौके पर बुला कर सभी चीजों से अवगत कराया। विधायक ने जनसमस्याओं को देखते हुए उपस्थित अधिकारियों को नवीन नाली के निर्माण का आदेश दिया। नाली की जर्जर स्थिति को देखते हुए नवीन नाली निर्माण का भूमिपूजन किया।
जिससे वार्ड वासियों ने उनके कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में संतोष साहू (पार्षद प्रतिनिधि), संजय राठौर, सुरेंद्र सोलंकी, मनीष सेन, प्रकाश वित्तुलवार, संजय देशमुख, कमल मानिकपुरी, पी.के. बनर्जी, एन.के. चौबे सहित वार्डवासी, भाजपा कार्यकर्ता एवं जोन के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विधायक कार्यालय)
रायपुर उत्तर विधानसभा



