मुंबई में अब नहीं चलेंगी डबल डेकर बस:86 साल पुरानी बसों को रिप्लेसी करेगी इलेक्ट्रिक AC बस, आनंद महिंद्रा बोले – मेरी बचपन की यादें चोरी हो गईं
![](https://thenaradnews24.com/wp-content/uploads/2023/09/f6efpcmamaasr4i_1694849253.webp)
THE NARAD NEWS24……………………पिछले 8 दशक से मुंबई की सड़कों पर दौड़ रही डबल डेकर बसें अब नहीं चलेंगी। शुक्रवार को बस ने अगरकर चौक से सीप्ज तक अपना आखिरी सफर तय किया। बस को फूलों और गुब्बारों से सजाकर विदाई दी गई। इसमें आखिरी बार सफर करने के लिए भीड़ लगी रही।
सोशल मीडिया पर लोगों ने इन बसों से जुड़ी यादों को लेकर इमोशनल रिएक्शन्स दिए। बिजनसमैन आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट पर बस का फोटो शेयर करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस, मैं अपने बचपन की सबसे खास यादें चोरी होने की रिपोर्ट कराना चाहता हूं।
![बस में आखिरी बार सफर करने और विदाई देने के लिए भीड़ जमा हो गई।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/16/f6efpcmamaasr4i_1694849253.jpg)
AC इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें लेंगी इनकी जगह
बृहनमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) प्रदूषण कम करने के लिए इन डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदल रहा है। BEST ने सभी डीजल डबल-डेकर बसों को बंद करने की घोषणा की थी, इनकी जगह इलेक्ट्रिक AC डबल-डेकर बसें लेंगी। ऐसी 25 बसें पहले से शहर में चल रही हैं।
![मुंबई में AC वाली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस लाई जाएंगी](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/09/16/new-ac_1694847829.jpg)
भारत सरकार प्रदूषण कम करने के लिए 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में डीजल से चलने वाली बसों को इलेक्ट्रिक बसों से रिप्लेस कर रही है। 2030 तक डीजल से चलने वाली सभी बसों को इलेक्ट्रिक, CNG बसों से रिप्लेस किया जाएगा।
म्यूजियम में रखी जाएगी एक बस
हालांकि मुंबई की इन डबल डेकर बसों का सफर यहां खत्म नहीं होगा। इन्हे मुंबई की हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा रहा है। BEST की एक डीजल डबल डेकर बस को शहर के कल्चर को दिखाने के लिए म्यूजियम या डिपो में रखा जाएगा।