RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

डोंगरगांव के सांसद खेल महोत्सव में प्रदेश अध्यक्ष के साथ शामिल ही विधायक अनुज

यह महोत्सव हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "फिट इंडिया" और "आत्मनिर्भर भारत" के विजन का एक सशक्त प्रतिबिंब है -अनुज

The narad news 24,,,,,,,,,,,,,,,,,धरसींवा | आज डोंगरगांव में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका फाइनल मैच जम्मू कश्मीर और बैंग्लूरु के बीच खेला गया| जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे व धरसींवा विधायक अनुज शर्मा सम्मिलित हुए। इस खेल महोत्सव में सभी टीम के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। विजेताओं और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद संतोष पांडे ने कहा कि यह महोत्सव न केवल खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा का मंच है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी आयोजन भी है। इस खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने खेल के प्रति जो उत्साह, ऊर्जा और लगन दिखाई, वह वास्तव में सराहनीय रहा। वही विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “फिट इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” के विजन का एक सशक्त प्रतिबिंब है। यह महोत्सव हमारे युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। खेल केवल जीत और हार नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का एक उत्सव है। यह महोत्सव हमें सिखाता है कि कैसे एक साथ मिलकर काम करना है और हर परिस्थिति का सामना कैसे करना है। सांसद खेल महोत्सव “खेलेंगा इंडिया, तभी खिलेगा इंडिया” के नारे को साकार करता है। यह न केवल हमारे युवाओं को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है, बल्कि उन्हें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने की दिशा में भी प्रेरित करता है।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आज भारतीय खेल प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान मिल रही है। उनके आह्वान पर सम्पूर्ण देश में सांसद खेल महोत्सव के भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। जिससे खेलों को लेकर युवाओं का उत्साह निरंतर बढ़ रहा है।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे व धरसींवा विधायक अनुज शर्मा

सहित कार्यकर्तागण व खेल प्रेमी ,खिलाड़ियाँ उपस्थित रहे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker