RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व जन-सेवा, राष्ट्रोत्थान और अंत्योदय के 25 गौरवशाली वर्षों का दस्तावेज : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा : 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ से शुरू हुई सुशासन की यात्रा आज भारत को विश्व पटल पर सशक्त नेतृत्व प्रदान कर रही है

The narad news 24,,,,,,,,रायपुर,,,,,,।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शासन प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निर्बाध एवं ऐतिहासिक कार्यकाल पर बधाई कहा है कि 7 अक्टूबर 2001 को जब श्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब से लेकर आज तक के ये 25 वर्ष देश में जनकल्याण, प्रशासनिक पारदर्शिता, नीतिगत स्थिरता और युगांतरकारी विकास के प्रतीक बन चुके हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की यह यात्रा केवल राजनीतिक सत्ता की नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ 140 करोड़ भारतीयों के जीवन को सँवारने की अनवरत साधना है। श्री देव ने कहा कि लोकतांत्रिक इतिहास में ऐसा विरला ही देखने को मिलता है जब किसी नेता ने लगातार ढाई दशक तक जनता के अटूट विश्वास के दम पर पहले एक अग्रणी राज्य और फिर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सफल नेतृत्व किया हो। श्री देव ने गुजरात के पुनर्निर्माण ‘गुजरात मॉडल’ से लेकर नीतिगत जड़ता से आत्मनिर्भर और विकसित भारत का पथ प्रशस्त करने की इस उपलब्धिपूर्ण राजनीतिक यात्रा को ‘अमृत काल’ में भारत को वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने का सबसे बड़ा सम्बल निरूपित किया। श्री देव ने कहा कि जब श्री मोदी ने गुजरात की बागडोर सम्भाली थी, तब राज्य विनाशकारी भूकम्प, सूखा और आर्थिक संकट से जूझ रहा था। अपने प्रशासनिक कौशल, दूरगामी सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने गुजरात को संकट से उबारकर देश के सबसे समृद्ध और औद्योगिक राज्यों की पंक्ति में खड़ा किया। वाइब्रेंट गुजरात समिट में वैश्विक निवेश आकर्षित कर श्री मोदी ने औद्योगिक क्रांति का नया मानक गढ़ा, जो आगे चलकर देशभर के लिए विकास का पैमाना बना।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि 2014 में देश के प्रधानसेवक का दायित्व सम्भालने के बाद श्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को शासन का मूल मंत्र बनाया। श्री मोदी ने तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की पुरानी कार्यशैली को समाप्त कर राष्ट्र को विकासोन्मुखी राजनीति की नई दिशा दी। गरीब कल्याण और अन्त्योदय के संकल्प के साथ श्री मोदी ने जन-धन योजना, डीबीटी के जरिए शत-प्रतिशत पारदर्शिता, 4 करोड़ से अधिक पक्के आवास, 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण, हर घर नल से जल और 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन सुरक्षा प्रदान की। ‘आयुष्मान भारत’ के तहत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और कोरोना महामारी के दौर में स्वदेशी टीकों से रिकॉर्ड टीकाकरण अभियान चलाकर न केवल भारत, अपितु विश्व के अनेक देशों में मानवता की सुरक्षा सुनिश्चित की। श्री देव ने कहा कि जीएसटी, डिजिटल इण्डिया, यूपीआई के माध्यम से वित्तीय समावेशन और रक्षा से लेकर अंतरिक्ष तक मेक-इन-इण्डिया की अभूतपूर्व सफलता प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व की गौरव-गाथा है। आज भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से छलांग लगाकर विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित हुआ है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि धारा 370 की समाप्ति, अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम व महाकाल लोक का पुनरुद्धार तथा सीमा सुरक्षा में जीरो टॉलरेंस की नीति ने एक ओर भारत को अपने अतीत की सांस्कृतिक चेतना के गौरव से परिचित कराया, वहीं दूसरी ओर वैश्विक पटल पर भारत के रणनीतिक व कूटनीतिक कौशल का लोहा मनवाया। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने का संकल्प पूरा कर रहे हैं। राज्य के जनजातीय समाज, किसानों और युवाओं के उत्थान के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं ने आधारशिला का काम किया है। ‘पीएम जनमन’ योजना, बस्तर और सरगुजा अंचल में कनेक्टिविटी का विस्तार और खनिज सम्पदा से राज्य को मिलने वाली रॉयल्टी में वृद्धि ने छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति प्रदान की है।

——————–

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker