BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनरायपुर पुलिसरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

रायपुर एम्स के योगोत्सव 2024 में चिकित्सकों पुलिस अधिकारियों ने सीखे योग आसन

आधुनिक जीवन शैली की बीमारियों से मुक्त करने का कारगर माध्यम है योग

*

 

नशे से दूरी में कारगर है योग। रायपुर पुलिस के निजात अभियान में नशे के आदी लोगों की काउंसलिंग में सहायता कर सहभागिता करेगा एम्स

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर में योग को दैनिक दिनचर्या में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से विशेष योगोत्सव 2024 का आयोजन एम्स परिसर में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न योग आसन की मदद से आधुनिक जीवन शैली की कई बीमारियों को दूर करने के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। योगोत्सव में प्रमुख रूप से विभिन्न प्रकार के आसन से शरीर को मजबूत बनाने और प्राणायाम की मदद से आक्सीजन लेकर खुद को तनाव मुक्त करने और शरीर को स्वस्थ रखने की विभिन्न विधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर कायर्पालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत)अशोक जिंदल ने कहा कि स्वस्थ रहने में योग का महत्वपूर्ण योगदान है। भारत में मोटापाए शुगर और बीपी के बढ़ते रोगियों की संख्या को देखते हुए योग के माध्यम से इन्हें दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि योग किसी भी आयुवर्ग में किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य चुनौतियों का आसानी के साथ मुकाबला संभव है। उन्होंने कहा कि रायपुर पुलिस के निजात अभियान में नशे के आदी लोगों की काउंसलिंग में एम्स भी सहायता कर सहभागिता करेगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह जी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान जो नशे के खिलाफ एक अभियान है उसपे बृहत जानकारी दी और कहा नशा मुक्ति में योग प्रमुख उपाय है। उन्होंने एम्स के कार्यक्रम की सराहना की ।

इस अवसर पर मेडिकल आॅफिसर ;योग डॉ. विक्रम पई ने कहा कि योग पर निरंतर शोध और अनुसंधान से सिद्ध हुआ है कि कई बीमारियों का कारगर इलाज योग के माध्यम से संभव है। आयुष के संयुक्त निदेशक सुनील दास ,विवेक भारतीए प्रो. आलोक अग्रवाल अधिष्ठाता ;शैक्षणिक प्रो. रेनू राजगुरु चिकित्सा अधीक्षक, डॉ सुनील राय सहित विभिन्न चिकित्सक और पुलिस अधिकारी, केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्‍स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्‍थान (सीपेट )और आयुर्वेद कालेज से आए संकाय सदस्य और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों ने भाग लिया।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button