DHAMTARIEDUCATIONHOSPITALछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतरीधमतरी कुरूदरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

छत्तीसगढ़ प्रदेश एन एच एम कर्मचारी संघ धमतरी का जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

एन एच एम स्वास्थ्य संविदा कर्मियों का लंबित मांग के संबंध में चर्चा किया गया

 

 

 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,धमतरी :- 17/09/24. छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ जिला धमतरी का जिला स्तरीय भौतिक मीटिंग आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश से कौशलेश तिवारी जी, पूरन दास जी, एवं गरियाबंद जिला अध्यक्ष अमृत राव भोसले जी उपस्थित रहे। 

जिला संयोजक डॉ ओमप्रकाश मत्स्यपाल जी के नेतृत्व में समस्त अतिथियों स्वागत किया गया तत्पश्चात उपस्थित एनएचएम कर्मचारियों के द्वारा एनएचएम कर्मचारियों को हो रही समस्याओं एवं गतिविधियों से प्रांतीय टीम को अवगत कराया गया उसके उपरांत क्रमशः प्रांतीय टीम द्वारा समस्त सवालों का जवाब बड़ा तार्किक ढंग से दिया गया तथा एनएचएम संघ द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाली गतिविधियों,आगे की रणनीति के संबंध में एवं सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा आगामी दिनों में एनएचएम संघ की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सहित स्वास्थ्य सचिव व एन एच एम एम डी से मुलाकात की कार्य योजना पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया।

एन एच एम स्वास्थ्य कर्मियों की मांग अतिशीघ्र पूरा नहीं होने पर आंदोलन करने की योजना पर चर्चा किया गया. ज्ञात हो की संविदा कर्मियों के जुलाई वर्ष 2023 में एक माह से भी ज्यादा समय तक रायपुर तुता में आंदोलन किया गया था जिसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व वर्तमान मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुणसाव जी, विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप सहित भाजपा के नेता हड़ताल स्थल में उपस्थित होकर भाजपा सरकार बनने पर 100 दिवस में उक्त संविदा कर्मियों का समस्याओं को हल करने तथा नियमितीकरण स्थाईकरण की बात कहाँ गया था. सरकार बने नौ माह से भी ज्यादा समय हो गया लेकिन समस्या अभी तक जस की तस बनी हुई हैं जिसके कारण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थय कर्मियों की धीरे धीरे आक्रोश बढ़ते जा रहा हैं, तथा आगे के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिए हैं

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त नारायण साहू के द्वारा किया गया, मीटिंग में उपस्थित कुरुद से पुष्पेंद्र साहू, लीलेश्वर साहू, गुजारा से संदीप सिंहा, यजुवेंद्र साहू, चन्द्र शेखर सिन्हा, नगरी से डॉ अखिल चंद्राकर, हरेंद्र देवागन, रुपेश साहू, लोकेश साहू, सीएमएचओ ऑफिस से समीर साहू, सुरेन्द्र साहू, कार्तिक साहू, जिला अस्पताल व यूपीएचसी से रुपम चंद्राकर, तिलक साहू, चन्द्र कला साहू, तरुणा साहू, जिला अस्पताल से संतोष कौशिक नारायण साहू,लेमिन धुर्वे,ज्योति साहू, गामीनी चंद्राकर, खेमराज साहू, गोपीकृष्णा साहू, तीजेन्द्र साहू, नोमनारायण सिन्हा सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे सब मिलकर आगे संगठित होकर अपने मांगो को लेकर आगे संघर्ष करने का वचन दिया गया.

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker