BJP CGBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशदेश विदेशधार्मिकराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागविधायकवोटव्यापार

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आईआईएम में आयोजित मंत्रिमंडल के दो दिवसीय चिंतन शिविर में हुए शामिल

विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

 

 

विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

 

नीति आयोग के सीईओ श्री बीवीआर सुब्रमण्यम और प्रबंधन विशेषज्ञों ने आगामी 10 वर्षों के विजन पर की चर्चा : उपमुख्यमंत्री साव

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव शुक्रवार को नवा रायपुर अटल नगर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में आयोजित मंत्रिमंडल के दो दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल हुए। इस मौके पर श्री साव ने कहा कि आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसमें छत्तीसगढ़ का भी अद्वितीय योगदान रहने वाला है। यहां विकास की असीम संभावनाएं हैं। प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों का प्रचुर भंडार है। इन संसाधनों के कुशल उपयोग पर चर्चा की गई।

 

श्री साव ने कहा कि, चिंतन शिविर के पहले दिन नीति आयोग के सीईओ श्री बीवीआर सुब्रमण्यम जी और देश के प्रसिद्ध प्रबंधन विशेषज्ञों ने आने वाले 10 वर्षों के विजन, खनन क्षेत्रों में सुधार,स्वास्थ्य एवं अधोसरंचना के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर सार्थक चर्चा की।

बता दें कि चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े मौजूद रहे।

……. .….…

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker