उप मुख्यमंत्री अरुण सावकैबिनेट मंत्रीछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धमतरीधमतरी कुरूद

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनिर्मित नवीन सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण, विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की

समाज के सभी वर्गों को सामाजिक संगठन से जोड़कर उनके सुख-दुख में बने सहभागी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 

 

The Narad News 24,,,धमतरी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज धमतरी जिले के ग्राम तेलीनसत्ती में आयोजित तेलीनसत्ती माता महोत्सव एवं साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता एवं संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने गांव में नवनिर्मित नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर उसे समाज को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह भवन सामाजिक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनेगा। यहां शिक्षा के विस्तार और महिला सशक्तीकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। श्री साव ने इस अवसर पर सामुदायिक भवन के विकास एवं अन्य विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहयोग समाज के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।

 

श्री साव ने सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की समस्याओं और चुनौतियों का सामूहिक रूप से समाधान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज के गरीब, शिक्षित एवं अशिक्षित सभी वर्गों को सामाजिक संगठन से जोड़ते हुए उनके सुख-दुख में साथ खड़ा होना आवश्यक है। संगठन को प्रत्येक स्तर तक सशक्त रूप से पहुंचाने से समाज के हर व्यक्ति को संबल मिलेगा और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध होगा, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ कठिनाइयों का सामना कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने परिवार में बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देने पर विशेष जोर दिया।

 

इस अवसर पर साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू जी, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू जी, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू जी, विपिन साहू जी, पूर्व विधायक रंजना साहू जी, विधायक ओंकार साहू जी, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू जी, लेखराम साहू जी प्रदीप साहू जी, नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू जी, जिला के नवनिर्वाचित, नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सामाजिक गण उपस्थित रहे।

….. ……

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker