RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा सरकार के संरक्षण में अश्लीलता का प्रदर्शन,प्रदेश की संस्कृति को नष्ट करने का षड्यंत्र

The narad news 24,,,,,,,,,,,रायपुर/12 जनवरी 2026। गरियाबंद में और सूरजपुर के सरकारी रेस्ट हाउस में अश्लील डांस के आयोजन के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा को नष्ट करने की साजिश रची जा रही है। भाजपा सरकार के संरक्षण में राजधानी रायपुर, गरियाबंद, सूरजपुर में अश्लील डांस का आयोजन हो रहा है ये बेहद शर्मनाक है। गरियाबंद में जिस प्रकार नग्नता का प्रदर्शन हुआ और उस कार्यक्रम में एसडीएम एवं पुलिसवालों की डांस करते वीडियो सामने आया है ये सरकार की संरक्षण का प्रमाण है। सूरजपुर के सरकारी रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का आयोजन हो जाता है और जिम्मेदार लोग मौन रहते है। राजधानी रायपुर में कुछ महीना पहले न्यूड पार्टी की आयोजन की अनुमति दी गई थी विरोध होने पर कार्यक्रम की अनुमति निरस्त की गई। बिरगांव में छठ पूजा कार्यक्रम में भी आयोजन हुआ। राजधानी में ड्रग्स पार्टी, रेव पार्टी सहित कई गैरकानूनी आयोजन हो रहा है। ये सरकार के संरक्षण के बिना संभव नही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि संस्कृति मंत्री प्रदेश की संस्कृति को बचा नहीं पा रहे हैं। प्रदेश के संस्कृति और परंपरा के खिलाफ हो रहे आयोजनों को सरकार का खुला संरक्षण मिल रहा है। भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीका से समाप्त हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारी जिनके पर जिम्मेदारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने की वही कानून व्यवस्था को तोड़ रहे हैं। पूरे प्रदेश में अधिकता फैल गया है, गृह मंत्री अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। घटना होने के बाद सरकार अपने बचाव में जिम्मेदारों पर जो कार्यवाही करती है। उसे खानापूर्ति साबित होता है। कांग्रेस मांग करती है अश्लील डांस के आयोजन में जो भी जिम्मेदार है। सब के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होना चाहिए। संस्कृति मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker