BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाकृषिक्राइमछत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशपुलिस प्रशासनराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षा

दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज़,,,केजरीवाल की गिरफ्तारी मोदी की तानाशाही,,सुशील आनंद शुक्ला

केजरीवाल नहीं देश के हर नागरिक की स्वतंत्रता पर प्रहार*

 

The narad news 24,,,,रायपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने लोकतंत्र पर प्रहार बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री तानाशाही पर उतर आये है। चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टार्गेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है।

राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना देश के लिये घातक है। अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुक़ाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए – यही लोकतंत्र होता है। मगर इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मक़सद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर उन्हें कमज़ोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के ख़लिफ़ है। देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिये गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ईडी, सीबीआई, आईटी का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिये गये हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। ऐसा शर्मनाक दृश्य भारत के स्वतंत्र इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सवाल सिर्फ एक अरविंद केजरीवाल या हेमंत सोरेन का नहीं है। जिस प्रकार से विपक्षी दलों के नेताओं को टारगेट किया जा रहा उनको फंसाया जा रहा वह देश के लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश। ईडी के 98 प्रतिशत कार्यवाही विपक्ष के ही खिलाफ क्यों होती है। जो विपक्ष के नेता भाजपा में शामिल हो जाते है उनके खिलाफ कार्यवाही रोक दिया जाता है। प्रधानमंत्री और उनका दल अपने सहयोगी, उद्योगपति मित्रों के घोटालों पर पर्दा डालते है। भाजपा को चंदा देने के लिये दबाव ईडी, सीबीआई, की रेड कारवाई जाती है और विरोधी दल के निर्वाचित सरकारों मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करवाया जाता है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker