RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशराजनीति

बिहार में भाजपा केंचुआ गठबंधन से जनादेश का अपहरण – दीपक बैज

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर/14 नवंबर 2025। बिहार के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि यह नतीजे चुनाव आयोग और भाजपा के गठबंधन की साजा मेहनत है। आदर्श आचार संहिता के बीच महिलाओं के खाते में 10 हजार रू. डालकर चुनाव को प्रभावित किया गया, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा। हजारों की संख्या में स्पेशल ट्रेन चला कर दूसरे राज्यों से मतदाता ढोकर लाये गये। दूसरे राज्यों से जो मतदाता लाये गये उनको बकायदा भाजपा का गमछा पहनाकर लाया गया, चुनाव आयोग आंखे मूंदे रहा। बिहार के रिज़ल्ट जमीनी हकीकत के विपरीत है, 90-95 प्रतिशत स्ट्राईक रेट भाजपा का यूं ही नहीं आया। बिहार की जनता के लिए भी यह नतीजे हैरान करने वाले है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि एसआईआर के नाम पर सत्ताधारी दल के राजनैतिक नफे के अनुरूप फ़िल्टर लगाकर 65 लाख मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित किया गया, भाजपा गठबंधन के अनुकूल 21 लाख नए वोटर जोड़ लिए जबकि नाम जोड़ने के आवेदन 16 लाख ही आए थे ऐसा दावा खुद निर्वाचन आयोग का था।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सभी पूर्वानुमान और एक्जिट पोल की उम्मीदों से अधिक 90 प्रतिशत से ज्यादा स्ट्राइक रेट भाजपा का आज तक कभी नहीं रहा, स्पष्ट तौर पर यह कमाल ज्ञानेश कुमार की अगुआई में चुनाव आयोग का ही परिश्रम है।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button