RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

शब्दों की मर्यादा लांघना कांग्रेस की पुरानी आदत है – भाजपा भाजपा प्रवक्ता मिश्रा ने किया सवाल क्या यह बयान बघेल ने राहुल के लिए बनाया था

कांग्रेस में बघेल का वर्चस्व खत्म हो चुका हैं : डॉ. मिश्रा

The narad news 24,,,,,,,,,,,,,रायपुर।*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो बयान उप मुख्यमंत्री अरुण साव के लिए दिया है, वह बेहद ही शर्मनाक है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बघेल का वर्चस्व खत्म हो चुका है और छत्तीसगढ़ की जनता बघेल को पसंद नहीं करती, इसलिए वापस अपना स्थान बनाए रखने के लिए इस प्रकार का बयान बघेल दे रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि बघेल को यह देखना चाहिए कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही, उस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने और उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा चुनाव लड़ी। उनकी योग्यता का आकलन इसी से लगाया जा सकता है कि की श्री साव के नेतृत्व में ही बघेल की पार्टी चुनाव हारी और आज बघेल की पार्टी सत्ता से बाहर है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि बघेल ने बंदर वाला जो बयान दिया है, वह बयान राहुल गांधी के लिए सही बैठता प्रतीत होता है। क्या यह बयान बघेल ने राहुल के लिए बनाया था? चूँकि राहुल गांधी राष्ट्रीय नेतृत्व में हैं, उनके लिए वह बोल नहीं पा रहे थे और उनको यह बयान कहीं सेट करना था तो भाजपा नेता पर मढ़ दिया। डॉ. बघेल अपनी सस्ती लोकप्रियता वापस पाने के लिए कभी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तो कभी उपमुख्यमंत्री और कभी भाजपा के बड़े नेताओं के विरुद्ध अनर्गल बातें करते रहते हैं। नेगेटिव बात करके पब्लिसिटी पाने का उनका यह ओछा हथकण्डा है।

——–————

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker