CONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकाररायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भाजपा सरकार में प्रदेश में 24×7 अपराध हो रहे हैं

राजधानी में बीते 80 दिन में 30 मर्डर 40 बलात्कार हुए मतलब हर दूसरे दिन रेप और हर तीसरे दिन हत्या हो रही

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा से अपराध नियंत्रण नहीं हो रहा है अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं।भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में 24×7 अपराध हो रहे हैं। राजधानी रायपुर में ही बीते 80 दिनों में 30 मर्डर और 40 बलात्कार की घटना हुई है यानी हर दूसरे दिन बलात्कार हर तीसरे दिन एक हत्या हो रही है। इन 80 दिनों में 23 हत्या 20 हत्या के प्रयास, 40 बलात्कार, 6 धोखाघड़ी, 20 बलवा के और 250 चोरी मुकदमे दर्ज किए गए हैं और कई मामले ऐसे हैं जिसमें पीड़ित पक्ष का एफआईआर दर्ज नही किया गया है। पूरे प्रदेश में इसी गति से आपराधिक घटनाएं हो रही है। 12 महीने की भाजपा सरकार में हजारों बलात्कार, गैंग रेप , हत्या, लूट, सामूहिक हत्या, चाकूबाजी, आगजनी, ठगी की घटनाएं हुई है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता में इतना डर का माहौल है कि लोग सूर्यास्त होने के पहले सुरक्षित घर पहुंचने की विनती भगवान से करते हैं। अपराधी हथियार लेकर खुलेआम घूम रहे हैं। सुबह दोपहर शाम रात बाजार में स्कूल में ऑफिस में सड़क में कहीं भी आम जनता के ऊपर हमला कर रहे हैं। शराब खोरी नशा खोरी बे इंतेहा बढ़ गई है और सरकार हाथ में हाथ धरे बैठी हुई है। प्रदेश में जिस प्रकार से आपराधिक घटनाएं हो रही है ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश को पछाड़ देगी। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में आपराधिक घटनाएं डबल गति से बढ़ी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला जयपुर से लेकर मुख्यमंत्री निवास राजधानी में भी जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। गृह मंत्री विजय शर्मा के कवर्धा जिला में तो लगातार घटनाएं हो रही है। प्रदेश का हर शहर, हर गांव अपराधियों के आतंक से थर्रा रहा है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker