BREKING NEWSआबकारी विभागक्राइमखैरागढ़दुर्गदुर्ग भिलाईस्वास्थ विभाग

क्राइम न्यूज तीन आरोपी गिरफ्तार युवक की चाकू मारकर की हत्या

Crime News Three accused arrested for stabbing a young man to death

The narad news 24,,,, भिलाई दुर्ग,,,छठ पर्व के दिन  एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आपसी रंजित के चलते आरोपियों ने युवक की गला रेतकर हत्या की है. यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है. हत्या की घटना में जिस आरोपी की संलिप्तता सामने आई है. वह पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है.

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार रात 9 बजे वार्ड 46 मिनीमाता नगर ख़ुर्शीपार निवासी (23 वर्षीय) विजय पासवान की हत्या हुई थी. पुलिस ने आरोपी भूषण साहू, जुगनू और सुमित गेंदले को गिरफ्तार लिया है. मृतक विजय रविवार को छठ पूजा के बाद घर लौटा था. इस दौरान आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया. हादसे के बाद भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया था.

बताया जा रहा कि आरोपी की भाभी के साथ मृतक विजय पासवान का अवैध संबंध था. आरोपी भूषण साहू के भाई और भाभी का तलाक हो गया था, जिसके चलते आरोपी भूषण साहू ने साल 2016 में मृतक विजय पासवान से मारपीट की थी और ख़ुर्शीपार थाने में मामला दर्ज कराया था. इसे लेकर लगातार दोनों के बीच झगड़ा लड़ाई होती रहती थी. कल रात आचनक धारदार हथियार से हमला करने पर विजय की मौत हो गई.

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button