BJPBJP CGBREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार बन गया है : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने संगठन सृजन अभियान में लेन-देन और सौदेबाजी के आरोपों पर साधा निशाना

कांग्रेस सरकार ने 'पीएससी घोटाला' किया और अब संगठन में 'पीसीसी घोटाला' को अंजाम दिया जा रहा'

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर कटाक्ष कर कहा है कि जैसे-तैसे मन बनाकर संगठन को दुरुस्त करने की कांग्रेस नेतृत्व की शुरू हुई कवायद भ्रष्टाचार और लेन-देन के आरोपों के चलते दम तोड़ चुकी है। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार बन गया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि पाँच साल तक सत्ता में रहते हुए भ्रष्टाचार में मशगूल और मगरूर रही कांग्रेस में तो अब संगठन स्तर पर भी भ्रष्टाचार के आरोप खुलेआम लग रहे हैं। सरकार में रही कांग्रेस ने ‘पीएससी घोटाला’ किया और संगठन में ‘पीसीसी घोटाला’ को अंजाम दिया जा रहा है। श्री ठाकुर ने कांग्रेस में कार्यकताओं की उपेक्षा को लेकर कटाक्ष किया कि अब आम लोग भी आपसी बातचीत में उपेक्षा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की मिसाल देने लगे हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि संगठन में पदों को लेकर लेन-देन के आरोपों ने कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को बेपर्दा कर दिया है, जहाँ संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पाँच से दस लाख रुपए तक मांगे जाने के आरोप खुद कांग्रेस के लोग ही लगा रहे हैं। यही वजह है कि दो वर्षों से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी उधार की प्रदेश कार्यसमिति से काम चलाने को विवश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को अब अपने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए नई दिल्ली का मुँह ताकना पड़ रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस की रगों में दौड़ रहा है, लेन-देन और सौदेबाजी कांग्रेस का डीएनए हो गया है और इसके चलते कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को पलीता लग चुका है।

——————–

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker