BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंतपूर्व सीएम भुपेश बघेलराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवविधायकव्यापारशिक्षा

ईडी के विरोध में कांग्रेस का विशाल धरना कांग्रेस ईडी की गीदड़ भभकी से डरने वाली नहीं – दीपक बैज

भाजपा ईडी को सूची देती है वह भाजपा के इशारे पर छापा मारती है - डॉ.महंत

 

 

ईडी में साहस है तो भाजपा ऑफिस की जांच करे – भूपेश बघेल

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/ ईडी की कार्यप्रणाली के विरोध में तथा ईडी द्वारा कांग्रेस के दफ्तर में नोटिस भेजने एवं कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को जबरिया घंटो ईडी ऑफिस में बैठाने के विरोध में कांग्रेस ने ईडी ऑफिस के सामने धरना दिया। धरने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सह प्रभारी जरिता लेतफलांग, विजय जांगिड़ की उपस्थिति में धरना संपन्न हुआ।

*धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज* ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार राजनीतिक दल के दफ्तर पर सेंट्रल एजेंसी आता है और आकर कहता है कि आपके नाम से नोटिस आया है, सम्मन आया है। ईडी के द्वारा भेजे गये सम्मन के आधार पर जानकारी देने गये कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को जबरिया ईडी ऑफिस में घंटों बैठाया जाना बेहद ही आपत्तिजनक है। ईडी ने कांग्रेस से उसके जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी थी। प्रभारी महामंत्री ईडी के द्वारा चाही गयी जानकारी को देने ईडी ऑफिस गये थे। जानकारी प्राप्त करने के तुरंत बाद ईडी को उनको वापस आने देना चाहिए था। ईडी को कुछ अतिरिक्त जानकारी चाहिये थी तो उसको वह लिखित में मांग सकती थी, उस जानकारी को उपलब्ध कराया जायेगा। कांग्रेस अपने कार्यालयों के निर्माण के एक-एक रू. का हिसाब देगी। ईडी ने भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी को अनावश्यक घंटों बैठाये रखा था। ईडी भाजपा के अनुषांगिक संगठन की भांति काम कर रही है जो सर्वथा अस्वीकार्य है। ईडी ने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री से जो सवाल किया उससे साफ हो रहा था कि ईडी की मंशा कांग्रेस पदाधिकारी को प्रताड़ित करना है। प्रभारी महामंत्री इडी के सवालो का जवाब देने गये थे फिर उनके व्यक्तिगत, पारिवारिक संपत्ति का ब्योरा क्यों मांगा गया। सम्मन के चार बिन्दु थे उसमें यह तो नहीं था। ईडी नगर निगम कब से हो गयी, वह बिल्डिंग का नक्शा कब पास हुआ, लेआऊट कहा है, छज्जा कितना निकला है, ऊंचाई कितनी है? यह सवाल पूछ रही है, नक्शा पास हुआ या नहीं लोकल पालिका पूछेगी सिर्फ परेशान करने की नीयत है साफ दिख रहा है। क्या ईडी सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों की संपत्ति की जांच के एजेंडे पर आई थी। ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रू. की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे को बनाने का रुपया कहां से आया इसकी जांच करे? कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाईव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है। रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिये भाजपा ने 1 रू. में हासिल किया था। एकात्म परिसर को व्यवसायिक काम्प्लेक्स में तब्दील कर दिया गया जहां से 1.5 करोड़ रूपया किराया भाजपा वसूलती है ईडी उसकी जांच करेगी?

ईडी पीसीसी कार्यालय आती है और दंतेवाड़ा से सीजी अट्ठारह सीरिज की गाडी आती है, पिछली रात बारह बजे से लेकर कल दिनभर और फिर कल रात बारह बजे तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निवास में जासूसी करती है। वहां टीआई रैंक के अधिकारी, एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही आते है, चौबिस घंटा जासूसी करते है आखिर क्यों? ऐसी क्या आवश्यकता पड़ी कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के निवास में घर के गेट के लेफ्ट और राइट दोनों साइड खड़े होकर आप जासूसी करते हैं क्यों? मुझे दिन से पता था कि दंतेवाड़ा से गाड़ी आई है और घर के बाहर जासूसी कर रही है, लेकिन व्यस्तता की वजह से मैंने इग्नोर कर दिया, जब रात को हम लोगों ने पुनः देखा कि गाड़ी आसपास घूम रही, स्वयं हम लोग कार्यकर्ता के साथ गये, हम लोगों ने पूछा कि दंतेवाड़ा की गाड़ी यहाँ क्या कर रही है? उनके पास कोई जवाब नहीं था और कहा कि हम ऐसे ही आये हैं, कुछ काम नहीं है, फिर हमने पूछा कौन भेजा है? एडिशनल एसपी दंतेवाड़ा को हमने फोन किया क्यों भेजा? किस लिए भेजा? उसके पास भी कोई जवाब नहीं था।

 

*नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत* ने कहा कि दुर्भाग्य की बात कि ईडी राजीव भवन तक आ गयी थी। डबल इंजन की सरकार में ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा हैं भाजपा के इशारे पर ईडी कार्यवाही कर रही है। डबल इंजन की सरकार में विपक्ष के यहां छापा मारा जाता है। भाजपा की सरकार सूची बनाकर ईडी को देती है और छापा मारने का आदेश देती है। विपक्ष को परेशान करने के लिये भाजपा ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है। भाजपा विपक्ष को कमजोर करना चाहती है। विपक्ष जनहित मुद्दे उठाती है तो भाजपा विपक्षी दलों यहां ईडी को छापा मारने को कहती है। लेकिन विपक्ष इन कार्यवाही से डरने वाले नहीं है। इसी तरह चुनाव आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति भी साजिश के तहत की गयी। यह संविधान के खिलाफ है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार तानाशाह हो गयी है। छत्तीसगढ़ के जिला पंचायत और जनपद चुनाव में गड़बड़ी हुयी है। भाजपा जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्य लोगों को डरा रही है। पैसों का लालच देकर अपने पक्ष में लाने का प्रयास कर रही है। भाजपा कहती है कि ट्रिपल इंजन की सरकार आ गयी है लेकिन डबल इंजन की सरकार में इतना तानशाह हो रहा है तो ट्रिपल इंजन की सरकार में क्या होगा यह आने वाला समय बतायेगा कि लेकिन हम सभी को तैयार रहना होगा। राहुल गांधी ने जिस प्रकार नारा दिया है डरो तक का नारा दिया हैं, इसी नारा के साथ हम सबको लड़ाई लड़ते रहना है।

*अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल* ने कहा कि ईडी के खिलाफ प्रदर्शन करने आये है ईडी वहां जाती है जहां उनके आका निर्देश देते है। मनी लांड्रिंग और भ्रष्टाचार जहां हुआ वहां ईडी नही जाती हैं ईडी तो सिर्फ विपक्षी दलों को परेशान करने के लिये आती है क्योकि उनको ऊपर से आदेश मिलता है। ईडी कांग्रेस भवन पहुंच गई थी और सुकमा के कांग्रेस भवन के बारे में पूछा। प्रदेश कांग्रेस राजीव भवन और पुराना कांग्रेस भवन जो अंग्रेजों के जमाने में दान से बना है उसके बारे में भी पूछ सकते है। कांग्रेस ने 15 साल विपक्ष में रहने के दौरान अपने कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से राजीव भवन बनाया था। जन सहयोग से कांग्रेस भवन बनाना कांग्रेस की परंपरा रही है। रायपुर का ऐतिहासिक कांग्रेस भवन भी आजादी की लड़ाई के दौरान छेर-छेरा पुन्नी के त्योहार के दौरान मांगे गये दान से बनाया गया था, जहां से कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ा था। ईडी ने कोर्ट में पेश किया है 72 करोड़ में भवन बना है। हम तो एक-एक पैसे का हिसाब दे देंगे। जब ईडी का समन का जवाब देने प्रभारी महामंत्री गये तो ईडी द्वारा निजी सवाल पूछकर परेशान किया गया मतलब ईडी कों जांच से लेना देना नही है सिर्फ परेशान और प्रताड़ित करना हैं। ईडी में साहस है तो देश में मनी लांड्रिंग और भ्रष्टाचार और विदेश से देश में पैसा आया है उसकी जांच करे। ईडी इस मामले में कुछ क्यो नही कर रही है। आरएसएस का 12 मंजिल का भवन करोड़ो में बना है। ईडी उसकी जांच क्यो नही कर रही है। ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रू. की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे का रुपया कहां से आया इसकी जांच करे? कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाईव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है। उसकी लागत कहां से आई ईडी जांच करे। रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिये भाजपा ने 1 रू. में हासिल किया था। एकात्म परिसर को व्यवसायिक कांपलेक्स में तब्दील कर दिया गया जहां से 1.5 करोड़ रूपया किराया भाजपा वसूलती है ईडी उसकी जांच करेगी? कांग्रेस हमेशा जन सरोकार के मुद्दे को उठाते रहेगी। इससे भाजपा घबरा गयी है। ईडी भाजपा के एजेंट के तरह काम कर रहे है। जो बड़े नेता भाजपा में चले जाते है उन सबके पाप धूल जाते है। शेयर मार्केट में करोड़ो का घोटाला हुआ है उसकी जांच क्यो नही हो रही है। डराना ईडी की आदत हो गयी है लेकिन डरने की जरूरत नही है। ईडी सिर्फ जांच करते रहती है सुप्रीम कोर्ट ने फटकार भी लगाई है। कब तक जांच करते रहेंगे। अब जनता भी समझ चुकी है। लेकिन हम सबको सर्तक रहना होगा। सबको मिलकर लड़ने की जरूरत है।

 

*एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी जरिता लैतफलांग* ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी तंत्र का दुरूपयोग विपक्ष के नेताओं को परेशान करने के लिये कर रही है। पिछले 15 महीनों से भाजपा की सरकार आयी है। न्याय और प्रशासन पूरी तरह ठप पड़ चुकी है। 15 महीने की भाजपा की सरकार में 3900 से अधिक महिलाओं के केस आये है। पर भाजपा की सरकार कुछ भी नही करती उन्हें न्याय और प्रशासन में कोई दिलस्पी है। भाजपा को जासूसी में दिलस्पी है। भाजपा को इस बात कि दिलस्पी है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्या कर रहे है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के घर में कौन आ रहा है और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कहां जा रहे है। भाजपा को न्याय और प्रशासन से कुछ लेना देना नहीं है। इसलिये भाजपा का नाम भारतीय जनता पार्टी नही है भारतीय जासूसी पार्टी है। भाजपा का काम ही है जासूसी कराना और जासूसी कराके के लोगों का भेद जानना है। भाजपा भ्रष्टाचार की बात करती है और बेटी बचाओं की बात करती है बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं के नाम पर करोड़ो का भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा विपक्ष पार्टी के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते है। भाजपा के लोग भूल जाते है कि जो लोग शीशे के घर में रहते है वो दुसरो के घर पर पत्थर नही मारते है। भाजपा ईडी के द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलती है। इसलिये हमारे कार्यकर्ताओं को डरना नही है और आगे बढ़ना है। आने वाले दिनों में सड़क पर उतरकर अपने हक के लिये लड़ना पड़ेगा। भाजपा जब डर जाती है तो सरकारी तंत्र का दुरूपयोग करती है। क्योकि भाजपा सक्षम नही है कि खुद लड़ाई लड़ सके इसलिये ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग करती है। आने वाले दिनों में ब्लाक, जिला और प्रदेश स्तर पर भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। 2028 में सशक्त कांग्रेस की सरकार लानी है और दिखाना है कि किस तरह हम हकों के लिये लड़ते है। भाजपा बोलती है कि बटेंगे तो कटेंगे लेकिन कांग्रेस पार्टी बोलती है कि लड़ेंगे तो जीतेंगे। डरना नही है और सहना नही है।

 

धरने में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, सत्यनारायण शर्मा, शिव कुमार डहरिया, अमरजीत भगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व विधायक, पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker