BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासनपूर्व सीएम भुपेश बघेलराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववोटव्यापारशिक्षा

कांग्रेस की 5 न्याय 25 गारंटी लोकसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित होंगे

Congress's 5 Nyay 25 guarantees will prove to be a game changer in the Lok Sabha elections.

 

**कांग्रेस की 5 न्याय 25 गारंटी लोकसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित होंगे*

*

 

The Narad news 24,,,,,रायपुर/ 04 अप्रैल 2024। कांग्रेस के 5 न्याय 25 गारंटी लोकसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित होंगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की जनता के लिये लोकसभा चुनाव में 5 न्याय और 25 गारंटी दिया है। जनता को कांग्रेस के वादों से आशा की नई किरण दिख रही है। कांग्रेस ने कुल 5 न्याय की गारंटी दिया है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और भागीदारी न्याय पांचो न्याय घोषित होने के बाद से ही देश के हर वर्ग के मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति नजरिया बदला है लोगों को कांग्रेस की सरकार में अपना भविष्य दिख रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 1 लाख और महिनें में 8333 रू देने का वादा किया है। इसके साथ ही केन्द्रीय भर्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा कांग्रेस ने किया है कांग्रेस की इस घोषणा के बाद महिलायें मतदाताओं का धु्रवीकरण कांग्रेस की ओर हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 करने का वादा किया है इससे देश के मजदूरों के जीवन स्तर में बदलाव आयेगा कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने मनरेगा के तहत रोजगार को कानूनी बनाया था फिर से कांग्रेस मजदूरों के मजदूरी बढ़ाने की गारंटी दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस किसानों को उनकी ऊपज की पूरी कीमत देने को भी प्रतिबद्व है इसीलिये कांग्रेस ने किसानों से वादा किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP ) को कानूनी गारंटी देगी इसके लिये संसद में कानून बनाया जायेगा साथ ही स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार समर्थन मूल्य निर्धारण करेगी इसके साथ ही कांग्रेस ने कृषि उत्पादों को, कृषि उपकरणों को जीएसटी के दायरे से बाहर लाने का वादा किया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की घोषणाये और वादे लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार की विदाई का कारण बनने वाली है। जनता में कांग्रेस के वादों से उत्साह पैदा हुआ है।

सुशील आनंद शुक्ला

अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker