BJPBJP CGBREKING NEWSCONGRESH CGEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाकृषिघोषणा पत्रछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंपत्थलगांव (जशपुर)पुलिस प्रशासनमहतारी वंदन योजनामुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिराम भगवान श्री रामरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

आपस में ही लड़ रहे हैं कांग्रेसी, थाने में रिपोर्ट तक की आ गई नौबत, राधिका खेड़ा प्रकरण पर बोले मुख्यमंत्री

महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त जारी, माताएं-बहनें अपना खाता चेक कर लें जनहित का सब काम सांय-सांय, धांय-धांय हो रहा

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/जशपुर/सीतापुर/सुहेला।* आज जशपुर के पंडरापाठ में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस में मचे घमासान और बिखराव पर जमकर चुटकी ली। उन्होंने कांग्रेस की महिला प्रवक्ता राधिका खेड़ा और कांग्रेस के संचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के बीच हुए झगड़े पर कहा कि कांग्रेसियों में ही आपस में घमासान मचा है। राधिका खेड़ा तो थाने में रिपोर्ट करने की भी बात कर रही हैं। इनसे अपना घर ही नहीं संभल रहा है। कोई तालमेल नहीं है।

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस में इस तरह बिखराव का माहौल है कि उनके नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। दुर्ग के नेताओं को अलग-अलग लोकसभाओं से चुनाव लड़ाया जा रहा है। आज कांग्रेस की दुर्गति हो गई है। इनके 25 हजार नेता और कार्यकर्ता अब तक भाजपा प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव की भांति लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को पूरी तरह से बाहर करने की बात जनता से कही।

गौरतलब है कि विष्णु देव साय का चुनावी अभियान पूरे चरम पर है। वे रोजाना 3-3 जनसभाएं कर रहे हैं, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने आज जशपुर के पंडरापाठ, सरगुजा के सीतापुर और बलौदाबाजार-भाटापारा के सुहेला में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

 

*खाता चेक करो, महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर कर दी है*

 

सरगुजा के सीतापुर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत तीसरी किश्त ट्रांसफर किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आज महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त दे दी है। साथ ही सभी माताओं-बहनों से अपना-अपना खाता चेक करने की बात कही।

*साफ हो जाएगी कांग्रेस*

 

कांग्रेस को घेरते हुए श्री साय ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस आज जनता के बीच तरह-तरह के भ्रम फैला रही है। हमारी जनहितैषी योजनाओं को बंद हो जाने के साथ आरक्षण खत्म कर देने का आरोप भाजपा पर लगा रही है। महिलाओं को साल में एक लाख देने की बात कहकर फॉर्म भरवा रही है। लेकिन कांग्रेस के सरकार में आने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। इसलिए जनता का उस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। उन्होंने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने की बात जनता से कही।

*पहली बार भाजपा का विधायक बनाने पर सीतापुर की जनता का जताया आभार*

 

सीएम साय ने सीतापुर विधानसभा की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आप लोगों ने 75 वर्षों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भाई रामकुमार टोप्पो को जिताया, उनको विधायक बनाया है। कांग्रेस के विधायकों ने सीतापुर का कभी विकास नहीं किया, बल्कि विकास के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया। अब भाजपा के विधायक और भाजपा की सरकार है। सीतापुर में जनहित और विकास के अनेकों कार्य होंगे। एक मुख्यमंत्री होने के नाते मैं ये वादा करता हूँ।

 

 

*अपराजेय योद्धा को सांसद बनाना है*

 

अपने चुनावी अभियान के अंतर्गत देर शाम बलौदाबाजार-भाटापारा के सुहेला पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के लिए कहा कि आठ बार के विधायक, राजनीती के अपराजेय योद्धा, जनप्रिय नेता को सांसद बनाना है, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।

*मोदी के पिटारे में जनहित के लिए अभी बहुत कुछ*

 

भाजपा के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए श्री साय ने कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 4 करोड़ पीएम आवास बने, अगले पांच साल में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाना है। अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker