RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भाजपा सरकार हार के भय से स्थानीय निकाय का चुनाव बढ़ाना चाहती है – कांग्रेस*

BJP government wants to increase local body elections due to fear of defeat - Congress*

 

 

 

 

The Narad news 24,,,,,रायपुर/भाजपा सरकार हार के डर से स्थानीय निकायों के चुनाव को आगे बढ़ाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इसी संदर्भ में सरकार ने राजस्व में अधिसूचना जारी करके नगरीय निकायों के कार्यकाल को 6 माह बढ़ाने को अधिसूचित किया है। भाजपा सरकार को पता है कि उसके पिछले 11 माह के कार्यकाल के कारण पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। यदि समय पर चुनाव हो जाते है तो भाजपा का नगरीय निकायों और स्थानीय निकायों में सफाया हो जायेगा इसीलिये सरकार ने निर्वाचित निकायों के कार्यकाल को 6 माह बढ़ाया है। संवैधानिक रूप से सरकार 6 माह से अधिक समय नहीं बढ़ा सकती इसलिये 6 माह ही बढ़ाया गया है। 6 माह बाद फिर से नई अधिसूचना जारी कर और समय बढ़ाया जायेगा। सरकार स्थानीय निकायों का चुनाव टालना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस अधिसूचना के माध्यम से भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोटने जा रही है। निर्वाचित निकायों का कार्यकाल दिसंबर अंत में समाप्त होते ही सरकार प्रशासन अथवा अपने प्रतिनिधियों को मनोनीत कर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बेदखल करेगी तथा सभी निकायों में सरकार अपनी मनमानी चलायेगी। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जिस प्रकार से भाजपा के खिलाफ माहौल है, सरकार फिर से चुनाव में जाने का साहस नहीं दिखा पा रही है।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button