CONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

निःशक्तजन संस्थान घोटाले की जांच के दायरे में रमन सिंह और मंत्री को भी लाया जाये – कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह बड़ा घोटाला इसमें केवल अधिकारियों के खिलाफ ही नहीं तत्कालीन सरकार में बैठे हुये लोगो के खिलाफ भी जांच की जानी चाहिये

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर/25 सितंबर 2025। रमन सरकार के समय हुये निःशक्तजन संस्थान के 1 हजार करोड़ के घोटाले की हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच की अनुशंसा का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह बड़ा घोटाला इसमें केवल अधिकारियों के खिलाफ ही नहीं तत्कालीन सरकार में बैठे हुये लोगो के खिलाफ भी जांच की जानी चाहिये। तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह और विभागीय मंत्री को भी जांच के दायरे में लाया जाना चाहिये। इतना बड़ा घोटाला बिना सरकार की जानकारी के संभव नही है। अतः पूरे घोटाले के सभी पहलुओं की सूक्ष्म जांच की जानी चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि निःशक्तजन संस्थान घोटाला एक सुनियोजित और संगठित घोटाला था। इसमें तत्तकालीन मुख्य सचिव, सचिवो, अधिकारियों के साथ सत्तारूढ़ दल के नेताओं की संलिप्तता थी, सिर्फ अधिकारियो के खिलाफ जांच से पूरी सच्चाई सामने नहीं आयेगी। 1000 करोड़ की गड़बड़ी का मामला है। मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सरकार के 15 साल घोटालो से भरे रहे है। अभी तो केवल निःशक्तजन संस्थान का घोटाले की जांच के आदेश हुये है। 36000 करोड़ का नान घोटाला, दवा घोटाला, डीकेएस घोटाला, 4200 करोड़ का शराब घोटाल, भारत माला मुआवजा घोटाला, नसबंदी कांड, आंखफोडवा कांड, गर्भाशय कांड जैसे दर्जनों मामले है जिनकी जांच कराई जानी चाहिये।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker