BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

पदाधिकारी बनाने के लिए कांग्रेस को कार्यकर्ता तक नहीं मिल रहे, इसलिए वह पदाधिकारी सूची तक जारी नहीं कर पा रही है – अनुराग अग्रवाल

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट अपने गृह राज्य में खुद गुटबाजी में उलझे हुए हैं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को क्या संभालेंगे - भाजपा

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस आज राजनीतिक तौर पर इतनी कंगाल नजर आ रही है कि पदाधिकारी बनाने के लिए उसे कार्यकर्ता तक नहीं मिल रहे हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा व लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस की इस राजनीतिक दुर्दशा के चलते ही बार-बार घोषणा के बाद भी पदाधिकारियों की सूची जारी नहीं की जा सक रही है।

 

भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्री अग्रवाल ने कहा कि आज अंदरूनी कलह के चलत मचे घमासान ने कांग्रेस को कई फाँकों में बाँट दिया है। हालात ये हो गए हैं कि एक ओर विधानसभा चुनाव में अपनी सत्ता गँवा चुके और लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त खा चुके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब संगठन में अपना सत्तावादी रुतबा जमाने की कवायद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सांसद रहते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष से विधानसभा चुनाव में मात खा चुके और लोकसभा चुनाव में अंदरूनी कलह के चलते अपनी टिकट तक से हाथ धो बैठे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज संगठन को अपनी तरह से चलाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। अब रही बात कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की, तो धह अपने गृह राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ गुटबाजी में उलझे हुए हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि इसी गुटबाजी और खींचतान के चलते कांग्रेस के पदाधिकारियों की घोषणा लटकी पड़ी है। सत्ता छिन जाने के बाद अब संगठन की गुटबाजी में उलझी कांग्रेस में खींचतान की तो यह संस्कृति सदैव ही रही है कि पदाधिकारियों की सूची घोषित होने से पहले खींचतान और घोषित होने के बाद सिरफुटौव्वल होती है। इसके चलते कांग्रेस अपनी लिस्ट जारी नहीं कर पाती। इसलिए जनता भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा कर रही है और भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की जनता का यह अटूट विश्वास है कि भाजपा ही सच्ची जनसेवा और देशसेवा कर सकती है और भाजपा के हाथों ही राष्ट्र का नव-निर्माण हो सकता है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker