CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

ईडी आतंकियों जैसा बर्ताव कर रही है – कांग्रेस

हेमंत चंद्राकर के आरोपों की न्यायिक जांच होनी चाहिए

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर/01 अक्टूबर 2025। ईडी द्वारा एक व्यापारी हेमंत चंद्राकर से की गई मारपीट और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस नेताओं के नाम लेने के लिए दबाव बनाये जाने की प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी आतंकियों जैसा व्यवहार कर रही है। ईडी की कार्यवाहियों से साफ हो रहा है कि वह भाजपा के राजनैतिक एजेंडे को पूरा करने का उसने ठेका लिया हुआ है और फर्जी कार्यवाहियां करके वह कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेताओं को बदनाम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि व्यवसायी हेमंत चंद्राकर के साथ ईडी ने अमानवीय ढंग से मारपीट किया है। उसके शरीर में मारपीट के संघातिक निशाने है। इस अमानवीय मारपीट के लिए पुलिस को हेमंत चंद्राकर के आवेदन पर ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना चाहिए।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हेमंत चंद्राकर ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य कांग्रेस नेताओं का नाम लेने का दबाव बनाया। उसके आरोप गंभीर है, जिन अधिकारियों ने हेमंत चंद्राकर से पूछताछ की है उनकी शिनाख्त कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि एक केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी असंवैधानिक कार्यवाही में संलिप्त है, यह लोकतंत्र के लिए घातक है। हेमंत चंद्राकर के साथ मारपीट और उसके आरोपों की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अरूण साव ईडी के द्वारा की गई मारपीट और असंवैधानिक दबाव बनाये जाने को जायज ठहरा रहे है। अरूण साव का बयान यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि ईडी और भाजपा की सांठगांठ पर यह कार्यवाहियां हो रही और ईडी के खिलाफ जब आवाज उठती है तो भाजपा उसके बचाव में खड़ी हो जाती है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker