RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागछत्तीसगढ़मुख्य निर्वाचनराजनीति

कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कि महतारी वंदन योजना अभियान पर कार्यवाई की मांग

मतगणना अभिकर्ता ट्रेनिंग कार्यक्रम 27 से 30 नवंबर तक 

 

 

 

The Narad News 24,,,,,प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 7 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के महतारी वंदन योजना के खिलाफ निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत की थी।लेकिन उस पर अब तक कार्यवाही नहीं होने के कारण प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दू ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत दर्ज करा 7 नवंबर की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महतारी वंदन योजना का पंजीयन फार्म भरवाया था।इस फॉर्म में महिला मतदाता का नाम पता मोबाइल नंबर सहित सभी व्यक्तिगत जानकारी भरवाई गई थी।

इस पंजीयन फार्म में प्रधानमंत्री की तस्वीर सहित यह कहा जा रहा था इस फॉर्म को भरने से परिवार की महिलाओं को 1000 रु प्रति माह और सालाना 12000 रु मिलेंगे।यह मतदाताओं को सीधे प्रलोभन देने का मामला है। भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत भ्रष्ट आचरण और निर्वाचन अपराध के प्रावधानों की धारा 123 की उप धारा (अ)रिश्वत में जो दिशा निर्देश है उसके तहत मतदाताओं को रिश्वत देने की श्रेणी में आता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गत 7 नवंबर को यह शिकायत की गई थी। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अलग-अलग जिलों में इसकी शिकायत की थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से उक्त शिकायत पत्र पर कार्यवाही कर चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों को दंड देने की मांग की गई है।

 

 

 

 

 

मतगणना अभिकर्ता ट्रेनिंग कार्यक्रम 27 से 30 नवंबर तक

 

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस ने 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी को लेकर सभी जिला संगठन मुख्यालय में विधानसभा वार मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण देने निर्देश दिये हैं।27 नवंबर से 30 नवंबर तक मतगणना अभिकर्ता ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न होंगे। मतगणना अभिकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के लिए प्रदेश से मास्टर ट्रेनरों को जिम्मेदारी सौंप गई है जो विधानसभा वार मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना से संबंधित जानकारी देंगे।

 

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button