RIAPURछत्तीसगढ़देशमध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस का ठेका अब अर्बन नक्सलियों के पास है: PM मोदी

THE NARAD NEWS24…………………प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भोपाल में कहा, ‘मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। जहां-जहां कांग्रेस गई, उस राज्य को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस का ठेका अब अर्बन नक्सलियों के पास है।’ PM ने जंबूरी मैदान में भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया।

PM ने आग्रह करते हुए कहा, ‘2 अक्टूबर को बापू की जयंती है। इससे पहले 1 अक्टूबर को स्वच्छता से जुड़ा कार्यक्रम पूरे देश में होने वाला है। मेरा आग्रह है कि आप सभी इस स्वच्छता के कार्यक्रम में जुड़िए। त्योहारों में हमें ‘वोकल फॉर लोकल’ याद रखना है। खादी के कपड़े खरीदने हैं। जो गिफ्ट खरीदें, वो लोकल हो, भारत में बना हो, यह बात हमें कभी भी भूलनी नहीं है।’

प्रधानमंत्री के भाषण की बड़ी बातें…

संसद में महिला आरक्षण बिल पर

  • मैं मध्यप्रदेश की बहनों को याद दिलाने आया हूं कि मोदी ने आपको जो गारंटी दी थी, वो भी पूरी हो गई है। कुछ दिन पहले ही लोकसभा-राज्यसभा में 33% सीट आरक्षित करने का कानून नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। दशकों से देश की माताएं-बहनें इसका इंतजार कर रही थीं। यह तक कहा जाने लगा कि शायद यह कभी नहीं हो पाएगा। मोदी है तो हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है।
  • आज मैं मध्यप्रदेश सहित देश की बहनों को सावधान करना चाहता हूं। कांग्रेस और उसके नए घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में इस बिल का समर्थन बहुत खट्‌टे मन से किया। यह खट्‌टापन उनके बहानों में दिखता है। इनके गठबंधन में जितने लोग हैं, वही लोग हैं, जिन्होंने 30 साल तक इस कानून को पारित नहीं होने दिया। पार्लियामेंट में हुड़दंग किया, बिल फाड़ दिए, स्पीकर पर हमले बोल दिए।
  • अब उनको यह लगता है कि देश की माताएं – बहनें उनके चरित्र को जान गई हैं, तो अब क्या शुरू किया- ये क्यों नहीं है, वो क्यों नहीं है, ऐसा क्यों है, वैसा क्यों नहीं? उनको नारी शक्ति वंदन अधिनियम का मजबूरी में समर्थन इसलिए करना पड़ा, क्योंकि मेरी माताएं-बहनें जाग गई हैं। ये माताओं-बहनों से डरे हुए हैं। इसलिए नीची मुंडी कर हाउस में बेमन से अंगुली दबा दी।
  • बीते 9 साल में जिस तरह भारत की महिला सशक्त हुई है, उसे देखकर इन दलों की हिम्मत नहीं कि नारी शक्ति अधिनियम का विरोध कर पाएं। वरना उन्होंने तो दशकों तक देश में सरकारें चलाई हैं। भारी बहुमत से सरकारें चलाई हैं। तब क्यों नहीं कानून बनाया? जो बहाने ये आज बना रहे हैं, तब क्यों नहीं ये सब कुछ कर दिया। सच यह है कि इनकी नीयत में खोट है।
मोदी खुली जीप में कार्यकर्ताओं के बीच होते हुए मंच तक पहुंचे। साथ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा।
मोदी खुली जीप में कार्यकर्ताओं के बीच होते हुए मंच तक पहुंचे। साथ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा।

कार्यकर्ता महाकुंभ के बारे में …यह दिखाता है कि मध्यप्रदेश के मन में क्या है

  • यह जन सैलाब, उमंग, उत्साह, महाकुंभ, महासंकल्प, बहुत कुछ कहता है। यह दिखाता है कि मध्यप्रदेश के मन में क्या है? यह दिखाता है नई ऊर्जा से भरी हुई भाजपा। यह दिखाता है भाजपा का और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला।
  • मध्यप्रदेश सिर्फ भाजपा के विचार का ही नहीं, विकास के विजन का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। आज जब देश अमृतकाल की नई विकास यात्रा पर निकला है, तब मध्यप्रदेश की भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।​​​
संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद मोदी पहली बार भोपाल आए। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल हुईं।
संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद मोदी पहली बार भोपाल आए। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल हुईं।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button