BJPBJP CGEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

कश्मीर को पाकिस्तान और अक्साई चिन को चीन का हिस्सा बताकर कांग्रेस ने राष्ट्र विरोधी कृत्य किया : देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा : कांग्रेस का यह घोर आपत्तिजनक, दंडनीय और निंदनीय कृत्य, पहले छत्तीसगढ़ में भी ऐसा किया था

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कर्नाटक में आयोजित कांग्रेस के अधिवेशन में भारत के मानचित्र में कश्मीर को पाकिस्तान और अक्साई चिन को चीन का हिस्सा बताए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे कांग्रेस का राष्ट्र विरोधी कृत्य बताया है। श्री देव ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और भारत के मानचित्र का बार-बार मखौल उड़ाना कांग्रेस की भारत विरोधी मानसिकता का प्रमाण है और यही कांग्रेस का स्थायी राजनीतिक चरित्र बन चुका है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि संविधान का सरेआम मखौल उड़ाने और लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस अब भारत के मानचित्र को विकृत रूप में अपने मंच पर लगाकर भारत की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को भी सीधे-सीधे चुनौती देने लग गई है। कांग्रेस की यह करतूत अक्षम्य है और कांग्रेस के खिलाफ अब संवैधानिक प्रावधानों के तहत भारत के मानचित्र से इस तरह की छेड़छाड़ को लेकर कड़े कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस का यह अक्षम्य अपराध पहली बार या फिर भूल से हुआ हो, ऐसा नहीं माना जा सकता। यह कांग्रेस की एक सोची-समझी करतूत है और वह विदेशी ताकतों के हाथों खेलकर अपने टूलकिट एजेंडे पर अमल कर रही है। इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यह कृत्य किया था। भाजपा द्वारा तब इस विषय का खुलासा करने, मुकदमा आदि दर्ज कराने के बाद कांग्रेस ने माफी मांगी थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि देश में जाति, धर्म के आधार पर तोड़ने की राजनीति करने वाली सत्ता की लालच में बौखलाती कांग्रेस एक तरफ भारत जोड़ो के नाम पर पाखंड का शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है, वहीं अब भारत के हिस्सों को पाकिस्तान व चीन का हिस्सा बताकर देश को तोड़ने का कृत्य तक करने पर आमादा नजर आ रही है। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस का यह घोर आपत्तिजनक, दंडनीय और निंदनीय कृत्य है। कांग्रेस का बार-बार किया जाने वाला यह अपराध यह बताता है कि ऐसा करके कांग्रेस देश के दुश्मनों को यह संदेश दे रही है कि वह उसके साथ है। तुष्टीकरण के अपने एजेंडे के कारण कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस के इस देश-विरोधी कुकृत्य का हर स्तर पर विरोध होना चाहिए। अब समाज को भी आगे आकर इसका मुखर विरोध करना चाहिए।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker