BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशपत्रकारराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा
कांग्रेस ने प्रदेश भर में फूंका अमित शाह का पुतला संसद में बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी के लिये शाह माफी मांगें
भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के बारे में संसद में की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध जताया
The Narad News 24 रायपुर,,/19 दिसंबर 2024। भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के बारे में संसद में की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध जताया तथा अमित शाह से मांग किया गया कि वे बाबा साहब से माफी मांगे।

शीतकालीन सत्र के दौरान अमित शाह ने संसद में अपने संबोधन में कहा अभी एक फैशन हो गया है अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। उनका यह बयान बाबा साहब अंबेडकर का माखौल उड़ाने जैसा था। जब अमित शाह बाबा साहब अंबेडकर के बारे में बात कर रहे थे तो उन्होंने कहा आप लोग 100 बार अंबेडकर का नाम लेते हैं।



