CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरोजगारलाइफस्टाइल

सीएम के सलाहकार पंकज झा पर युवा ने लगाया महिलाओं का अपमान करने का आरोप पद से हटाने की मांग,,,कांग्रेस

जनता सरकार के साथ उनके सलाहकार से भी परेशान सुशासन तिहार में पत्र लिखकर सलाहकार को हटाने की मांग,,,,कांग्रेस

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/ 12 अप्रैल 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का महिला सम्मान का नारा सिर्फ दिखावा और ढोंग है। जब मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा ही सोशल मीडिया में महिलाओं के खिलाफ गंदी-गंदी अभद्र टिप्पणी करते हैं और मुख्यमंत्री के बगल में खड़े नजर आते हैं ऐसे में महिलाओं की सम्मान की उम्मीद भाजपा नेताओं से करना बेमानी है और यह बात प्रदेश की जनता समझ चुकी है और जिस युवा ने बेबाकी से शिकायत दर्ज कराई है इसके बाद तत्काल मुख्यमंत्री को पंकज झा को सलाहकार पद से हटा देना चाहिए।

 

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सुशासन तिहार पर आम जनता का आक्रोश सामने आ रहा है आम जनता सरकार के कामकाज से नाराज है और मुख्यमंत्री के सलाहकार के खिलाफ भी गहरी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं रायपुर नगर निगम में आयोजित सुशासन तिहार में डोमन साहू नाम के युवा ने आवेदन दिया है की मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा सोशल मीडिया में महिलाओं के खिलाफ अनाप-शनाप बात लिखते हैं उनकी भाषा में किसी के प्रति कोई सम्मान नहीं है युवा ने लिखा है परदेसिया पंकज झा सभी को गाली गलौज लिखते हैं उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सुशासन तिहार में पंकज झा के खिलाफ महिलाओं को अपमानित करने के गंभीर आरोप लगने के बाद भी यदि पंकज झा सलाहकार पद पर काबिज रहते हैं तो यह माना जाएगा कि पंकज झा के द्वारा जो महिलाओं के खिलाफ अभद्रता किया जाता है उसे भाजपा का संरक्षण है मुख्यमंत्री का संरक्षण है भाजपा में यही शायद शिक्षा दिया जाता है।

 

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker