RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

शहर की सुरक्षा सर्वोपरि: शहरी आपदा जोखिम विषय पर विधायक पुरंदर मिश्रा का मार्गदर्शन आज की तैयारी, कल की सुरक्षा: शहरी आपदा जोखिम पर पुरंदर मिश्रा का स्पष्ट संदेश

शहरी आपदा जोखिम विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा हुए शामिल। सुरक्षित शहर की सोच, जनहित की ओर कदम: पुरंदर मिश्रा

The narad news 24,,,,,,,,,रायपुर। शहरी आपदा जोखिम (Urban Disaster Risk) विषय पर आज पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान शहरी क्षेत्रों में संभावित आपदाओं से निपटने, आपदा प्रबंधन की तैयारी, सतर्कता एवं प्रभावी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक श्री मिश्रा जी ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण आपदा जोखिम भी बढ़ रहा है, ऐसे में समय रहते जागरूकता, पूर्व तैयारी और समन्वित प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने संबंधित विभागों, विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ही सुरक्षित शहर का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में नगर निगम रायपुर महापौर श्रीमती मिनल चौबे जी, विधायक श्री मोतीलाल साहू जी, विधायक श्री अनुज शर्मा जी,रायपुर कलेक्टर श्री गौरव सिंह जी,आयुक्त श्री विश्वदीप जी, एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, विशेषज्ञ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button