छत्तीसगढ़देशहादसा

गाजियाबाद में कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत:अस्पतालों ने लाइलाज बताकर भर्ती नहीं किया; एम्बुलेंस में पिता की गोद में तड़प-तड़पकर दम तोड़ा

THE NARAD NEWS24………………..गाजियाबाद में कुत्ते के काटने से 14 साल के बच्चे की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। AIIMS से लेकर तमाम बड़े हॉस्पिटलों ने उसको लाइलाज घोषित कर दिया। बुलंदशहर में एक वैद्य के यहां दिखाकर लौटते समय बच्चे ने एम्बुलेंस में अपने पिता की गोद में दम तोड़ दिया। पीड़ित परिजनों की मांग है कि जिस महिला ने कुत्ता पाल रखा है, उस पर कड़ी कार्रवाई हो।

पूरा मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का है। यहां चरण सिंह कॉलोनी में याकूब का परिवार रहता है। याकूब मेहनत मजदूरी करते हैं। याकूब का बेटा शाहवेज (14) कक्षा आठ में पढ़ता था। चार दिन पहले 1 सितंबर को बेटे को अजीबो-गरीब दिक्कतें होनी शुरू हो गईं।

उसको पानी देखने से डर लगने लगा। खाना-पीना बंद कर दिया। कभी-कभी भौंकने जैसे आवाजें भी मुंह से निकलने लगीं। फैमिली ने कुछ डॉक्टरों को दिखाया तो पता चला कि उसे कुछ समय पहले किसी कुत्ते ने काटा, जिसका इंफेक्शन अब ज्यादा फैल गया है।
बच्चे को रैबीज हुआ, इलाज में हुई देरी
पिता याकूब के मुताबिक, 1 सितंबर को अचानक उनके बेटे की हरकतें कुछ अजीब हो गईं। वो बात-बात पर जीभ निकालने लगता था। फिर अजीब हरकतें करने लगता था। शरीर को अजीब तरीके से मोड़कर बैठने लगा। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे पहले गाजियाबाद के एक अस्पताल लेकर गए।

डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को रैबीज हो गया है। इन्फेक्शन ज्यादा होने की बात कह कर डॉक्टर ने दिल्ली ले जाने की बात कही। जीटीबी और एम्स दिल्ली ले गए। लेकिन कहीं भी बेटे को इलाज नहीं मिला।

डेढ़ महीने पहले कुत्ते ने काटा था
बच्चे के दादा मतलूब अहमद ने बताया, “हमने पोते से जब पूछा तो उसने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले पड़ोस में रहने वाली आंटी के कुत्ते ने उसको काट लिया था। डर के मारे उसने ये बात घर पर नहीं बताई। जिस वजह से बच्चे को तुरंत उचित इलाज नहीं दिया जा सका। जब बच्चे में लक्षण दिखने शुरू हो गए, तब हमें पता चला।”

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button