मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टीम इंडिया को बधाई दी शाबास चैंपियंस,गौरवान्वित हैं 140 करोड़ भारतीय
Chief Minister Vishnu Dev Sai congratulated Team India, well done champions, 140 crore Indians are proud
THE NARAD NEWS 24….रायपुर।29 जून को टी -20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल जीतने की खुशी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय टीम को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है सभी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, वो इतिहास में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम ने शानदार बैटिंग की और इसके पश्चात आखरी तक शानदार गेंदबाजी कर हमारे गेंदबाजों ने मैच पलट कर जीत अपने नाम दर्ज कर ली। पूरे देश को हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों पर गर्व है।

सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है…. 
“विजयी भारत, विश्वविजेता भारत”
शाबास चैंपियंस। गौरवान्वित हैं 140 करोड़ भारतीय।
भारतीय क्रिकेट टीम को T-20 वर्ल्ड कप जीतने की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारत माता की जय
जय हिंद ????????
वंदे मातरम्

