EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकवि काव्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाराजा चक्रधर सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

Chief Minister Shri Vishnu Dev Sai paid tribute to Maharaja Chakradhar Singh on his death anniversary.

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर, 06 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाराजा चक्रधर सिंह को 7 अक्टूबर उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह का संगीत और शास्त्रीय नृत्य कला की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने नृत्य और संगीत विधा की अनेक साहित्यिक कृतियों की रचना की। उनकी कला के प्रति साधना के कारण शास्त्रीय नृत्य के रायगढ़ घराना को जाना जाता है। राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में चक्रधर सम्मान की स्थापना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाराजा चक्रधर सिंह के संगीत और नृत्य कला के संवर्धन और संरक्षण में योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए हर वर्ष रायगढ़ में अखिल भारतीय चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाराजा चक्रधर सिंह के संगीत और कला के क्षेत्र में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker