BREKING NEWSEDUCATIONpm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदेशबधाई शुभकामनाएंरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

भारत सरकार से छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात, राष्ट्रीय राजमार्ग के उन्नयन और चौड़ीकरण के लिए 3321 करोड़ रुपए का किया प्रावधान : उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ में डबल ईंजन की सरकार से विकास कार्यों में आई तेजी : उपमुख्यमंत्री साव

 

 

कांग्रेस सरकार ने पांच सालों में सड़कों का किया खस्ताहाल, केंद्र सरकार ने राशि स्वीकृत करने में नहीं किया भेदभाव : उपमुख्यमंत्री साव

THE NARAD NEWS 24,,,,,,रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बुधवार को रायपुर आवास में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत सरकार से छत्तीसगढ़ को सड़क निर्माण को लेकर बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण के लिए 3321 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह प्रावधान वर्ष 2024-25 के लिए किया गया है। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने पांच सालों में प्रदेश के सड़कों का खस्ताहाल कर दिया है। जबकि केंद्र सरकार ने राशि स्वीकृत करने में नहीं कोई भेदभाव नहीं किया।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि, राष्ट्रीय राजमार्ग 130डी कस्तूरमेटा से महाराष्ट्र सीमा तक सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य 31 किलोमीटर तक किया जायेगा। ये नारायणपुर जिले को महाराष्ट्र से जोड़ेगा। इसके लिए 178 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

इसी तरह रायपुर-बौलादाबाजार मार्ग पर विधानसभा चौक से खरतोरा मार्ग तक फोरलेन सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य 42 किलोमीटर तक किया जायेगा। यह निर्माण 844 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।

श्री साव ने कहा कि, रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर ही खरतोरा चौक से बलौदाबाजार फोरलेन सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य (पैकेज 2) 33 किमी किया जाएगा। इसके लिए 650 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 130बी बलौदाबाजार- सारंगढ़ मार्ग बलौदाबाजार से सेल तक फोरलेन सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य (पैकेज 1) 652 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 153 रायगढ़-सरायपाली सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य 45 किमी तक 163 करोड़ रुपए में किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग 143बी जशपुरनगर-गोविंदपुर-डुमरी सड़क चौड़ीकरण 15 किमी तक किया जाएगा। इसके लिए 150 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इस प्रकार कुल 18 कामों के लिए 3321 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

बता दें कि, विगत सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग के उन्नयन एवं चौड़करण के लिए प्रतिवर्ष औसतन 861 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाकर प्रतिवर्ष औसतन 927 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। वहीं राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन एवं चौड़ीकरण में गति आई है। परिणाम स्वरूप डबल ईंजन की सरकार होने के कारण वर्ष 2024-25 में छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण के लिए 3321 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जो कि विगत 5 वर्षों के प्रावधानों से लगभग चार गुना अधिक है।

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के विभिन्न 18 परियोजनों को केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

प्रदेश की जिन सड़क परियोजनाओं को केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दी है उनमें 253.31 KM सड़क निर्माण के लिए 3289 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इनमें कस्तूरमेटा से महाराष्ट्र सीमा तक 31 km सड़क निर्माण के लिए 178 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं
रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर खरतोरा चौक से बलौदाबाजार तक फोरलेन सड़क निर्माण के 33 KM के लिए 650 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसी तरह सीएम विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में गोविंदपुर डुमरी टू लेन 15 KM सड़क के लिए 150 करोड़ रुपयों की मंजूरी दी गई है। वहीं रायपुर-धमतरी मार्ग पर MMI चौक से सद्दान्नी दरबार तक फोर लेन सड़क निर्माण 6 KM के लिए 18 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।

प्रदेश के पीउब्ल्यूडी मंत्री और डिप्टी CM अरुण साव ने प्रदेश की इन परियोजनाओं को मंजरू देने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि, बीतें पांच वर्षों के प्रावधान से चार गुना अधिक दिया गया है। उन्होंने कहा है कि,
2024-25 में राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन एवं चौड़ीकरण में गति आएगी। श्री साव ने कहा कि, डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में तेजी से सड़कों का जाल बिछेगा।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker