BREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़शिक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की समय सारणी 12वीं बोर्ड की परीक्षा 01 मार्च से और 10वीं की 02 मार्च से

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की समय सारणी देखे सूची

 

The narad news 24,,,,,रायपुर, 28 दिसम्बर 2023 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2024 की समय-सारणी जारी कर दी है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार हाई सेकण्डरी कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से हाई स्कूल कक्षा 10 वीं की परीक्षा 02 मार्च से शुरू होंगी। इसी के साथ शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से शुरू होंगी। यह सभी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे ली जाएंगी। विस्तृत समय-सारणी माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in/पर उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी टाईम टेबल के अनुसार 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक होगी, जबकि हाई स्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा 02 मार्च से 21 मार्च तक होंगी। इसी प्रकार शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से 12 मार्च तक होंगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker