BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देश विदेशनेता प्रतिपक्ष चरण दास महंतपत्रकाररायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा विष्णुदेव सरकार के 01 वर्ष कार्यकाल पर प्रतिक्रिया

21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी एवं 3100 रु. किसानो को एकमुश्त भुगतान, मोदी की गारंटी हुई फेल - डॉ महंत

 

 

21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी एवं 3100 रु. किसानो को एकमुश्त भुगतान, मोदी की गारंटी हुई फेल – डॉ महंत*

भाजपा सरकार के वादा खिलाफ़ी का 01 वर्ष, 500₹ में सिलेंडर का पता नहीं*

महंगाई से जीना मुहाल बिजली के दाम बढे, बेरोजगारी भत्ता बंद है, सरकारी नौकरी में भर्ती बंद है*

 

भाजपा सरकार 01 साल का जश्न मना रही, बेरोजगार, दिव्यांग आंदोलन को मजबूर है*

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर, 12 दिसंबर 2024।* छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने वादा निभाने वित्तमंत्री, गृहमंत्री के आवास का घेराव किया जा रहा है, सरकार के खिलाफ दिव्यांगजन आंदोलन करने को मजबूर हो गये है। दिव्यांग मुख्यमंत्री निवास घेरने को निकलने को विवश हो गये। यह सरकार के 01 साल की कथित सफलता कि सच्चाई है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, भाजपा सरकार के 01 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया है। जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो गयी है। सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण 01 साल में ही राज्य के खजाने पर 37000 करोड़ से अधिक का कर्जा हो गया है। युवाओं को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता बंद हो गया। सरकारी नौकरी में भर्तियां बद हो गयी। बिजली के दाम बढ़ गये। एक साल में ही साय सरकार जनता में अलोकप्रिय साबित हो गयी है।

 

डॉ. महंत ने कहा कि, एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। राजधानी में 05 बार गोलीबारी हो गयी। गौ तस्करी की घटनाएं शुरू हो गयी। अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी हो गयी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी। लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनायें बढ़.गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है।

18 लाख आवास देने का वादा था, 01 साल में 01 भी नया मकान नहीं दे पाये।

 

 महतारी वंदन में माताओं, बहनों से धोखा, 25 प्रतिशत माताओं के खाते में पैसा गया, शेष घूम रही है। साय सरकार एक साल में ही अलोकप्रिय साबित हो रही है।

 

 एम. सी. बी. जिला एवं नारायणपुर ट्रायबल हॉस्टल में छात्राओं का यौन शोषण

 

 अनुसूचित क्षेत्रो में 2 माह से चना वितरण बंद है

 

 कर प्रणाली इतना सुदृढ़ हो गई की राजधानी की व्यापारी जी.एस.टी. अधिकारियो का वित्त मंत्री एवं सी.एम.के नाम से धमकी देते है

 

’ प्रदेश विगत एक वर्ष से मादक पदार्थो की तस्करी का कॉरिडोर बन गया है

 

 सड़क हादसे में आमजनो रोज मौत हो रही है, प्रदेश के मंत्री भी सड़क हादसे के शिकार होते जा रहे है

 

 प्रदेश का कोरबा एवं रायपुर जिला प्रदुषण के मामले में देश में टॉप टेन में शामिल है

 

 चिटफंड एवं माइक्रो फाइनेंस कम्पनिया का प्रशासन के संरक्षक में पुरे प्रदेश में नेटवर्क फ़ैल रहा है

 

जनकल्याणकारी योजनाओ को बंद किया गया अथवा नाम परिवर्तन किया गया।

 

1, गौठान योजना।

 

2, इन्द्र/स्ट्रेयल पार्क (रीपा ) योजना।

 

3, राम वन गमन परिपथ।

 

4, छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल।

 

5, स्वामी आत्मानंद स्कूल का संचालन।

 

6, किसानो का कर्जमाफी।

 

7, नरवा गरवा घुरूवा बारी योजना।

 

8, राजीव गाँधी ग्रामीण, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना।

 

9, ग्रामीण क्षेत्रो के लिए संचालित सुगम सड़क योजना।

 

10, प्रदेश में पंजीकृत रामायण मंडलियों को अनुदान पर रोक जैसे अनेक जनहित कारी योजना बंद किया गया है।

 

11, युवाओ को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता बंद।

 

12, भूमि रजिस्ट्री पर 30 प्रतिशत की छूट बंद।

 

वर्ष 2024 – 25 के बजट भाषण में शिक्षा मंत्री के द्वारा घोषणा की गयी थी प्रदेश 33000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रारम्भ कर दी जाएगी आज दिनांक तक कुछ भी नहीं हुआ

 

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker